Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ टीमों का ऐलान, शानदार प्रदर्शन के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर बाहर

बीसीसीआई युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए देश में कई तरह के यूथ टूर्नामेंट में कराती रहती हैं और इन्ही टूर्नामेंट में से एक टूर्नामेंट को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता हैं. बता दें, कि साल 2018 की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी 10 नवंबर से शुरू हो रही हैं. यह टूर्नामेंट 16 नवंबर तक खेला जायेगा.

बता दें, कि यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाता हैं. इस टूर्नामेंट में अंडर-19 के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच मिलता हैं.

अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिली जगह 

बता दें, कि बीसीसीआई ने चैलेंजर ट्रॉफी की टीमों का ऐलान कर दिया हैं, लेकिन हैरानी की बात यह रही हैं, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को चैलेंजर ट्रॉफी की चार टीमों में से किसी एक टीम में भी जगह नहीं मिली हैं.

बता दें, कि हाल में उन्हें श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट मैचों के लिए चुना गया था, लेकिन बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने उन्हें अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में जगह नहीं दी हैं.

यहां देखे अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी की सभी टीमें :

इंडिया ब्लू: प्रसाद रंजन पॉल (कप्तान), कमरान इकबाल, स्वास्तिक सामेल, इरफान अली, यारा संदीप, आकाश राज, ध्रुव ज्यूरल (विकेटकीपर), एस संधू, अरुण मोझी, प्रशांत कुमार भाटी, त्रिलोक नाग, रवि बिश्नोई, मंदिर महले , हंगेगेकर

इंडिया रेड: वेदांत मुकर (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जैसवाल, अरुण आजाद, शसावत रावत, नयन चव्हाण, अभिषेक सेल्वा कुमार, एसवी जोशी, वेंकटेश एम, हर्ष दुबे, एएम सिंह, शुशांत मिश्रा, पियुष कुमार सिंह, किशन कुमार, हर्ष राज

इंडिया ग्रीन: नीतीश कुमार रेड्डी (कप्तान), वैभव शर्मा, आर्यन सेठी, नेहल वाधरा, एसए अहुजा (विकेटकीपर), ऋषभ चौहान, वत्सल, अथर्व अंकोलकर, आर ए चौधरी, मनीष बाबरवाल, अनिरुद्ध चौधरी, अथर्व पूजारी, रोहित दत्तात्रे, मनीशी

इंडिया यलो : शुभांग हेगड़े (कप्तान), ठाकुर तिलक वर्मा, डीआर गजराज, प्रियंष आर्य, वरुण गौड, शुभम शत्रुजीत, सोनू यादव, राहुल चद्रोल (विकेटकीपर), अमित शुक्ला, जयमीत पटेल, तेकन, प्रभात मौर्य, प्रयास रे बर्मन, दुर्गा कुमार

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ टीमों का ऐलान, शानदार प्रदर्शन के बाद भी अर्जुन तेंदुलकर बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.