भारतीय टीम के अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल चुके मुंबई के स्टार खिलाड़ी सौरभ नेत्रावलकर अब अमेरिका की राष्ट्रीय टीम कप्तानी करते नजर आएंगे. इससे पहले साल 2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके नेत्रावलकर स्टार परफॉर्मर रहे थे. मुंबई का यह लेफ्ट आर्म पेसर इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज था.
2015 में वह कंप्यूटर इंजिनियर बनने के लिए अमेरिका चले गए
तीन साल बाद रणजी ट्रोफी में मुंबई की ओर से कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू किया और इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए. हालांकि रणजी ट्रोफी में यह उनका इकलौता मैच ही साबित हुआ.इसके बाद 2015 में वह कंप्यूटर इंजिनियर बनने के लिए अमेरिका चले गए.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,
‘मैंने अपने दो साल क्रिकेट को दिया और खूब मन लगाकर खेला लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने खेल को अगले स्तर पर नहीं ले जा पा रहा हूं. इसके बाद मैंने पढ़ाई पर फोकस किया और मुंबई की सरदार पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से इंजिनियरिंग में ग्रेजुएट करने के बाद मैंने यहां (अमेरिका) की कोरनेल यूनिवर्सिटी में मास्टर करने लिए एडमिशन ले लिया.’
पढाई के दौरान उन्हें एक बार फिर क्रिकेट खेलना का मौका मिला
बता दें, अमेरिका में अपनी पढाई के दौरान उन्हें एक बार फिर क्रिकेट खेलना का मौका मिला. पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्रिकेट जारी रखा और ओराकल में नौकरी जॉइन करने के बावजूद भी क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कायम रखा. 27 वर्षीय मुंबई का यह खिलाड़ी हर सप्ताह सैन फ्रांसिस्को से लॉस एंजिल्स क्रिकेट खेलने आया करते थे.

नेत्रावलकर ने आगे कहा:
‘प्रत्येक शुक्रवार को मैं ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने साथी क्रिकेटर्स के साथ 6 घंटे की ड्राइव करके लॉस एंजिल्स आता हूं और यहां शनिवार को 50 ओवर का मैच खेलता हूं. इसके बाद रात में फिर ड्राइव कर वापस लौटते हैं और रविवार को यहां भी 50 ओवर का एक मैच खेलते हैं। सोमवार को फिर से ऑफिस जॉइन करता हूं. मैंने इस खेल के लिए कड़ी मेहनत की है, जो सिलेक्टर्स के भी दिमाग मे थी। इसके बाद जनवरी में मुझे अमेरिका की राष्ट्रीय टीम में चुन लिया गया.’
अब नेत्रावलकर अमेरिकी टीम के कप्तान हैं और अगले सप्ताह यह टीम ओमान में ICC वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 3 में खेलने के लिए जाएगी. यह 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफायर टूर्नमेंट होंगे.
The post बड़ी खबर: भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज, अब अमेरिका राष्ट्रीय टीम का कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.