Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

19 साल बार फिर ताजा हुई अनिल कुम्बले के इस रिकॉर्ड की याद

खेल डेस्क। भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले द्वारा 19 साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए एक रिकॉर्ड की एक बार फिर से याद ताजा हो गई है। एक अनजाने से गेंदबाज ने एक पारी में दस विकेट लेकर अनिल कुंबले द्वारा 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विराट कोहली को 30वें जन्मदिन पर क्रिकेट के इन दिग्गज ने दी बधाई

पुडुचेरी के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सिदक सिंह ने सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट के एक मैच की एक पारी में दस विकेट हासिल कर अनिल कुंबले के इतिहास को दोहराया है।

वीरेन्द्र सहवाग के बाद अब इस खिलाड़ी ने भी छोड़ा किग्स ​इलेवन पंजाब का साथ

मुंबई के लिए तीन साल पहले कई टी-20 मुकाबले खेल चुके स्पिनर सिदक सिंह ने सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ सीएपी ग्राउंड में 17.5 ओवरों में 31 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने सात ओवर मेडन भी किए। स्पिनर सिदक सिंह की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मणिपुर की टीम केवल 71 रन पर ही सिमट गई।

B'day Spl : जानिए विराट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी सिदक सिंह ने तीन वर्ष पहले ही 15 साल की आयु में में मुंबई के लिए पदार्पण किया था। वह मुंबई की ओर से सात टी-20 मैच खेल चुके हैं।

गौरतलब है कि साल 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन देकर पारी में 10 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज जिम लेकर की बराबरी की थी।