भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच गई है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 सीरीज खेलने वाली है. टीम सीरीज के लिए खूब जमकर प्रैक्टिस कर रही है. इस बीच बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है. जिसमे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की नहीं बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.
यहाँ देखें विडियो
That moment at the nets when @Jaspritbumrah93 went Hammer and Tongs
#TeamIndia pic.twitter.com/mWLIlGYHby
— BCCI (@BCCI) November 19, 2018
विडियो में बुमराह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसा लग रहा है वो कोई परिपक्व बल्लेबाज हैं. बुमराह ने अपने क्रिकेट करियर में गेंदबाजी से तो भारत को कई मैच जिताएं हैं. लेकिन बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड काफी खराब है.
गेंदबाजी में भारत के लिए मैच विनर है ये खिलाड़ी
भारतीय टीम का ये गेंदबाज क्रिकेट के तीनो फोर्मेट में टीम का नंबर एक गेंदबाज है. अभी कुछ दिन पहले ऑस्ट्रलिया के पूर्व खिलाड़ी फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘वह (बुमराह) वास्तव में तुरुप का इक्का हैं. छह टेस्ट मैचों में 28 विकेट. उनका ऐक्शन अपरपंरागत है और रन अप भी अजीब है.’

2012 के बाद भारत एक भी टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया में नहीं हारा
दौरे पर उसे पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन खेलना है.रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो 2012 के बाद से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टी-20 मैच नहीं हारी है.क्रिकेट विशेषज्ञ इस बार भी उसे भारी मान रहे हैं.’

37 टी20 मैचों में 46 विकेट झटके हैं इस गेंदबाज ने
इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी गजब का प्रदर्शन करते हुए 44 वनडे मैचों में 78 और 37 टी20 मैचों में 46 विकेट झटके हैं.आंकड़ों से साफ है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे और ऑस्ट्रेलिया का उनसे घबराना वाजिब भी नजर आ रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए लंबे छक्के लगाते नजर आया भारत का नंबर 1 गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.
