Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के पांच रोमांचक मैच, जब 1 रन से हारा था ऑस्ट्रेलिया

वैसे तो क्रिकेट के मैदान में हुआ हर मैच रोमांचक होता हैं। लेकिन कुछ मैच ऐसे होते हैं जो दर्शकों के जहन से कभी नहीं निकलते। फिर चाहे वो क्रिकेट का कोई सा भी फॉर्मेट मैच ही क्यों न हो। ऐसे मैच न सिर्फ यादगार मैच बनते हैं। बल्कि इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम दर्ज करवा जाते हैं।

फिर चाहे वो अभी हाल ही में हुआ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुआ टेस्ट मैच हो या 1982 में हुआ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच हो जब इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम को तीन रन से हराया था। आइए आज इसी कड़ी में जानते हैं ऐसे पांच रोमांचक मैचों के बारें में जो आज तक किसी के भी दिमाग से नहीं निकले।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (2018 )

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान

बीते सोमवार को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच क्रिकेट के जगत का सबसे रोमांचक मैचों में से था। पाक के एक -एक हे के साथ लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ रही थी। पाक टीम के फैंस तो अपनी टीम की जीत के लिए दुआ भी मांगने लगे। लेकिन उस दुआ का टीम पर कोई भी असर देखने को नहीं मिला।

मैच रोमांचक जीत के हिसाब से पांचवे नंबर पर रहा। बता दे न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे दिन पाकिस्तान की टीम पर 4 रनों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करके क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम लिखवा लिया।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (1982)

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

साल 1982 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेजबान टीम को हराकर महज तीन रन से इन मैच को अपने नाम किया था। बता दे इंग्लैंड ने इस मैच में अपनी पहली पारी के दौरान 284 रन बनाए थे।

वहीं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी के दौरान 294 रन बनाए थे। वही दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड की टीम ने 294 रन बनाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में 288 रन ही बना पायी थी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1902)

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 299 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद दूसरी पारी में टीम कुल 86 रन पर आल आउट हो गयी थी। वही इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 262 रन बनाए थे। मैच को अपने नाम करने के लिए इंग्लैंड की टीम को 123 रन की जरूरत थी। लेकिन ये टीम महज 120 रन पर ही आलआउट हो गयी थी।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का ये मैच 2005 में बर्मिंघम में खेला गया था। बता दे दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक था। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 407 रन का स्कोर दिया था तो वही ऑस्ट्रेलिया की टीम 308 रन आउट हो गयी थी।

वही इस मैच की दूसरी पारी के दौरान शेन वार्न में 6 विकेट गिराकर इंग्लैंड को 182 रन पर ही समेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच के लिए 281 रन चाहिए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 279 रन पर ढेर हो गयी। जिसके बाद इंग्लैंड ने ये मैच 2 रन के साथ अपने नाम किया।

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

इस मुकाबले को क्रिकेट जगत के बेहद ही रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 252 रन अपने नाम किये थे। लेकिन दूसरी पारी में वो महज 146 रन ही बना पाई थी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया कीे टीम ने पहली पारी के दौरान 213 रन और दूसरी पारी के दौरान 184 रन ही बना पायी थी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post टेस्ट क्रिकेट के पांच रोमांचक मैच, जब 1 रन से हारा था ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.