Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस साल रोहित शर्मा के बल्ले ने उगली है आग, कई बड़े रिकॉर्ड में बने है नंबर-1

विश्व क्रिकेट में इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का जमकर डंका बजा है। विराट कोहली ने इन साल जमकर रनों की बारिश की है लेकिन इस बीच विराट कोहली के साथ ही उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को नहीं भुलाया जा सकता है।

लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में इस साल रोहित रहे हैं सबसे बेस्ट

रोहित शर्मा के लिए साल 2018 एक बेहतरीन तौर से गुजरा है। रोहित शर्मा ने ऐसा रूप दिखाया है जो उन्हें विराट कोहली से कमतर नहीं बनायी है।

रोहित के इस रोद्र रूप का सिलसिला भले ही क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में तो ना दिखा हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में प्रदर्शन किया है वो उन्हें कोहली से भी बेहतर बनाता है।

लिमिटेड ओवर में रोहित रहे हैं विराट कोहली से भी भारी

विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट के साथ ही वनडे में भी खूब कमाल किया है जिससे उनके रनों की संख्या रोहित से ज्यादा है लेकिन जब बात लिमिटेड करें तो रोहित शर्मा उनसे कई ज्यादा बेहतर दिखे हैं या यूं कहे कि सबसे बेहतर….

रोहित शर्मा ने साल 2018 में लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित ने जहां 19 मैचों में 1030 रन बनाए जिसमें 5 शतक के साथ ही 104 चौके और 39 छक्के जड़े।

रोहित लिमिटेड ओवर में इस साल रन, चौके, छक्के और शतकों में सबसे आगे

तो वहीं रोहित ने टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में भी जबरदस्त बल्लेबाजी की है। इसमें रोहित शर्मा ने 15 मैचों में 556 रन बनाए औऐर इसमें 2 शतक जड़े तो वहीं 49 चौके और 29 छक्के लगाए।

अगर इसे कुल मिलाकर आंकड़ों में परोसा जाए तो रोहित ने दोनों फॉर्मेट में मिलकर 1586 रन, 7 शतक, 153 चौके और 69 छक्के जड़े। यानि रोहित शर्मा ने इस साल लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा छक्के, सबसे ज्यादा चौके और सबसे ज्यादा शतक लगाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इस साल रोहित शर्मा के बल्ले ने उगली है आग, कई बड़े रिकॉर्ड में बने है नंबर-1 appeared first on SportzWiki Hindi.