ऑस्ट्रेलिया को भारत के दौरे की मेहमान नवाजी करने से ठीक पहले जोरदार झटका लगा है जब उनकी ही सरजमीं पर मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर वनडे सीरीज को अपने नाम किया। तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 40 रनों से शानदार जीत हासिल की।
3 मैचों की वनडे सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से की अपने नाम
पहला वनडे मैच जहां दक्षिण अफ्रीका ने जीता तो वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बराबरी की।

ऐसे में आज खेला गया तीसरा और आखिरी वनडे मैच सीरीज डिसाइडर था जहां दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आसानी से 40 रन से हराकर वनडे सीरीज को जीत लिया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 320 रनों का स्कोर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 55 रनों पर 3 विकेट खो दिए।

खराब शुरुआत के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसीस और डेविड मिलर ने टीम की नैया को संभाला और दोनों ने अपने मन माफिक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। डू प्लेसीस के 125 और मिलर के 139 रनों की पारी खेलकर चौथे विकेट के लिए 252 रन जोड़कर अपनी टीम के स्कोर को 320 रनों तक पहुंचाया।
शॉन मार्श के शतक पर फिरा पानी, ऑस्ट्रेलिया रह गई जीत से 40 रन दूर
दक्षिण अफ्रीका से मिले बड़े लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया को पहली ही गेंद पर डेल स्टेन ने क्रिस लिन का विकेट दिलवाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन तक 3 खो दिए। चौथे विकेट के लिए 107 रन जोड़कर संभालने की कोशिश की। स्टोइनिस 63 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन दूसरी तरफ शॉन मार्श ने जीत की उम्मीदें जगा के रखी। और एलेक्स कैरी के साथ 80 रन जोड़े लेकिन धीमी बल्लेबाजी से जरूरत रनरेट लगातार बढ़ती गई जिसका दबाव ऑस्ट्रेलिया झेल नहीं सकी और 50 ओवर में 9 विकेट पर 280 रन ही बना सकी। शॉन मार्श ने शानदार 106 रनों की पारी खेली।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा वनडे हराकर, वनडे सीरीज 2-1 से की अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.