Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट, रोहित और धवन रह गये पीछे, इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने 2018 में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बनाये हैं रन

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में से सीमित ओवर के फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट का खास महत्व है। स्ट्राइक रेट से ही किसी बल्लेबाज की हम लोग तेजी से खेलने की काबिलियत का अंदाजा लगा सकते हैं।

इस साल सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज

ऐसे में आज हम आपको भारतीय टीम के इस साल के वनडे क्रिकेट के सफर के खत्म होने के बाद दिखाते हैं कि आखिर कौन से बल्लेबाज रहे जो इस साल वनडे में तेजी के साथ रन बनाने में कामयाब रहे यानि इस साल के बेस्ट स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज…..

शार्दुल ठाकुर-137.50

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का नाम वैसे तो उनकी गेंदबाजी के कारण सुर्खियों में होना चाहिए, लेकिन इस बार तो वो बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में हैं।

इस साल शार्दुल ठाकुर एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिनका भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट दर्ज किया गया। शार्दुल ने 3 मैचों की दो पारियों में 137.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

ऋषभ पंत- 132.25

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक तूफानी बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। ऋषभ पंत ने अब तक अपनी बल्लेबाजी से इसे साबित भी किया है।

ऋषभ पंत को भारतीय टीम के लिए हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला और इसी मौके पर ही वो एक बड़ा रिकॉर्ड बना गए। इस साल पंत की स्ट्राइक रेट वनडे में 3 मैचों की 2 पारियों में 132.25 की रही है।

विराट कोहली-102.55

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में तो क्या कहने। इस साल के भारतीय टीम की ओर से वनडे में जितने भी बल्लेबाजी रिकॉर्ड हैं उसमें कहीं ना कहीं कोहली का नाम जरूर शुमार हैं।

विराट कोहली ने इस साल ना सिर्फ रन बनाए हैं बल्कि बड़ी तेजी के साथ भी रन बनाए। कोहली ने इस साल 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 102.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

शिखर धवन-102.28

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस साल कोई मौका नहीं गंवाया। शिखर धवन के लिए ये साल बड़ा ही सफल गुजरा।

धवन ने इस साल खेले 19 मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 102.28 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

रोहित शर्मा- 100.09

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा अपनी हिटिंग एबिलिटी के लिए खात तौर पर पहचान बना चुके हैं। रोहित शर्मा की हिटिंग एबिलिटी पर अब किसी को कोई शक नहीं है।

इस साल भी रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में गेंद को बहुत हिट किया है और इसी कारण से उनकी स्ट्राइक रेट इस साल खेले 19 मैचों में 100.09 की रही।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विराट, रोहित और धवन रह गये पीछे, इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने 2018 में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से बनाये हैं रन appeared first on SportzWiki Hindi.