राजकुमार शर्मा…. भारतीय क्रिकेट में इस नाम का बड़ा ही महत्व है। ये ना तो कोई क्रिकेटर हैं और ना ही नेशनल टीम के कोच रहे हैं लेकिन ये हैं भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच… आज विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं और इस बल्लेबाज की नींव राजकुमार शर्मा ने ही रखी।
विराट कोहली के गुरुभाई और राजकुमार शर्मा के शिष्य की एन्ट्री
भारतीय क्रिकेट टीम को राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन ने आज विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को एक महानायक दिया है जो क्रिकेट जगत में छाया हुआ है और उसी तरह से राजकुमार शर्मा का ही एक और शिष्य जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में एन्ट्री कर ली है।

जी हां… विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के पास से ही निकलकर एक क्रिकेटर ने दिल्ली से नहीं बल्कि उत्तराखंड से रणजी के रण में एन्ट्री कर ली है। दीपक धापोला नाम के इस खिलाड़ी ने एन्ट्री के साथ ही धमाका कर दिया है।
बंगाल-दिल्ली से दीपक धापोला को नहीं मिला मौका
उत्तराखंड के लिए रणजी के रण में उतरते ही धमाका
मूल रूप से बंगाल के निवासी दीपक धापोला को वहां से मौका नहीं मिला और इसके बाद दिल्ली के लिए रणजी के कैंप में जरूर शामिल रहे लेकिन वहां भी कोई मौका हाथ नहीं लगा और आखिर इस साल उत्तराखंड के लिए रणजी खेलने उतरे दीपक धापोला ने अपनी छाप छोड़ी।

बंगाल और दिल्ली से नजरअंदाज करने के बाद दीपक धापोला को उनके कोच राजकुमार शर्मा ने उत्तराखंड से खेलने की सलाह दी और अपने पहले रणजी सीजन के दो मैचों में ही दीपक धापोला 21 विकेट हासिल कर चुके हैं।
दीपक 2 रणजी मैचों में ले चुके हैं 21 विकेट
राजकुमार शर्मा के शिष्य और विराट कोहली के गुरूभाई दीपक धापोला जब उत्तराखंड की टीम से रणजी डेब्यू करने उतरे सो किसी को ऐसे प्रदर्शन का अंदाजा नहीं था लेकिन इन्होंने पहले दो रणजी मैचों में 3 बार फाइव विकेट हॉल के साथ ही 21 विकेट लेकर सनसनी फैला दी।

दीपक धापोला ने इसी सीजन में उत्तराखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेली जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस कास प्रदर्श के बाद अपनी गेंदबाजी रणनीति को लेकर दीपक धापोला ने अपनी बात रखी।
विराट कोहली को लेकर दीपक ने कही ये बात
दीपक ने कहा कि वनडे क्रिकेट अलग होती है, विजय हजारे ट्रॉफी में वाइट गेंद से गेंदबाजी करनी थी इसके अलावा हमारे मैच भी गुजरात में थे तो वहां के विकेट के ध्यान में रखते हुए मैंने गेंद को सही लाइन-लैंथ पर डालने पर ध्यान दिया।
लेकिन लाल गेंद अलग होती है यहां पर हम अपने घरेलू मैदान में खेल रहे थे तो हमें इसका फायदा भी मिला क्योंकि हमने कैंप भी यहीं पर किया था। मुझे पता था कि विकेट कैसा रहेगा। उसके मुताबिक मैंने अपने आप को तैयार किया। एक बल्लेबाज के लिए जैसे डेब्यू पर शतक बनाना होता है वैसा ही एक गेंदबाज के लिए 5 विकेट लेना है। पारी में 5 विकेट सपने के सच होने जैसा है।

दीपक धापोला ने पश्चिमी दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में राजकुमार शर्मा के पास प्रैक्टिस करते थे और प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में उन्होंने विराट कोहली को भी गेंदबाजी की है। विराट को लेकर दीपक ने कहा कि “विराट मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं, सीनियर होने के नाते मुझे गाइड भी करते रहते हैं। इतना ही नहीं वे मुझे क्रिकेट किट और गेंदबाजी स्पाइक्स भी देते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post 2 मैच में 21 विकेट लेकर विराट कोहली के गुरुभाई और राजकुमार शर्मा के शिष्य ने की धमाकेदार एंट्री appeared first on SportzWiki Hindi.