Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक साल में सिर्फ इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाये हैं 600 से ज्यादा रन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत में सबसे बड़े बल्लेबाज बन चुके हैं जो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है जिसका गूंज चारों ओर सुनाई दे रही हैं।

विराट कोहली के एक बड़े टी-20 रिकॉर्ड को शिखर धवन ने किया पीछे

विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट में एक के बाद एक जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं लेकिन विराट कोहली के एक बड़े टी-20 रिकॉर्ड को उनके ही साथी खिलाड़ी शिखर धवन ने पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टी-20 मैच में 76 रनों की तूफानी पारी खेलकर विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे कर दिया है।

विराट कोहली के 2016 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 641 रन को धवन ने छोड़ा पीछे

जी हां भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली के टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 641 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम इस साल 649 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं।

विराट कोहली ने साल 2016 में टी-20 इंटरनेशनल करियर में 15 मैचों की 13 पारियों में 106 की खतरनाक औसत से सबसे ज्यादा 641 रन बनाए थे लेकिन इस साल शिखर धवन का बल्ला टी-20 क्रिकेट में खूब बोला है जो अब तक इस साल में 16 मैचों की 16 पारियों में 40.50 की औसत से 649 रन बना चुके हैं।

 टी-20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में 600 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने धवन और कोहली

वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम ने इन दोनों दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन और विराट कोहली ने वो कर दिखाया है जो अब तक कोई नहीं कर सका है।

शिखर धवन और विराट कोहली दोनों ने ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में 600 रन के आंकड़े छूआ है और ये दोनों बल्लेबाज टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 600 या उससे ज्यादा रन एक कैलेंडर ईयर में बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी एक साल में सिर्फ इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाये हैं 600 से ज्यादा रन appeared first on SportzWiki Hindi.