Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे और टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी थे ये दिग्गज, लेकिन पूरे करियर में मिला सिर्फ 1 टेस्ट खेलने का मौका

टेस्ट मैचों से ही खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की पहचान होती हैं। इसी वजह से हर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का होता हैं कि वह अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेले। इस समय दुनिया ने टी -20 लीग्स की शुरुआत से फटाफट क्रिकेट की लोकप्रियता में इजाफा हुआ हैं। पिछले कुछ समय यानी की जब से एक दशक से टी-20 क्रिकेट की शुरुआत हुई है। जब से हर खिलाड़ी क्रिकेट के सीमित प्रारूपों को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको इनमे खेलने का मौका नहीं मिला हैं। ये खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल सकते थे, लेकिन टीम प्रबंधन की नीतियों के चलते ये बहुत कम टेस्ट मैच खेल पाए हैं।

आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारें में बताइएंगे जो वनडे और टी-20 प्रारूप में तो शानदार खेले, लेकिन उनको सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला।

एल्बी मोर्केल

इस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला हैं। बता दे इन्होने अपना पहला टेस्ट मैच 2009 में केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसमें इन्होने 10 चौक्के और एक छक्के के साथ 58 रन अपने नाम किये थे। इस मैच के दौरान इन्होने एक विकेट भी लिया था।

एल्बी मोर्केल ने वनडे मैचों के दौरान 58 मैचों में 782 रन और 50 विकेट अपने नाम किये हैं। बता दे एल्बी लंबे समय तक चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेले हैं। इन्होंने 2015 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

जेम्स फॉकनर

तस्मानिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर लिमिटेड ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 मैच से अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अपने 6 साल के लंबे करियर में इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाबजूद भी इन्होंने सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला।

जेम्स फॉकनर ने अपना पहला टेस्ट मैच 2013 में ओवल के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के दौरान उन्होंने छह विकेट चटकाए थे और 104.65 की स्ट्राइक रेट से 45 रन अपने नाम किये थे।

विनय कुमार

भारतीय टीम के गेंदबाज विनय कुमार ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 73 रन देकर माइक हसी का एकमात्र विकेट चटकाया था।

इन्होंने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच सिर्फ 10 ही रन दिए थे। जबकि वनडे मैचों में उन्होंने 31 मैचों में 5.95 की इकोनॉमी रेट से 38 विकेट अपने नाम किये हैं। बता दे विनय ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच नवंबर 2013 में खेला था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वनडे और टी-20 के बेहतरीन खिलाड़ी थे ये दिग्गज, लेकिन पूरे करियर में मिला सिर्फ 1 टेस्ट खेलने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.