Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने घोषित की महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को कप्तानी सौंपते हुए इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह

आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। यह चौथा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला वर्ल्ड टी-20 पर कब्जा जमाया था। अब आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ी घोषित कर दी है।

इस टीम में भारत के 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन सेमीफाइनल में टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार मिली थी।

हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिला वर्ल्ड टी-20 टीम का कप्तान चुना गया है। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। आगे के मैचों में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन ज्यादा रन नहीं बना पाई।

उनके अलावा अलावा सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी इस टीम में जगह मिली है।

 

स्मृति मंधाना टूर्नामेंट से पहले अच्छी फॉर्म में नहीं थी लेकिन टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर बोला। वह टूर्नामेंट में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थी। 5 मैचों में उनके बल्ले से 178 रन निकले थे। इस दोनों के अलावा लेग स्पिन गेंदबाज पूनम यादव को भी इस टीम में जगह मिली है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 विकेट चटकाए थे।

इन टीम के खिलाड़ियों को भी मिली जगह

3 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक एक खिलाड़ी को जगह मिली है।

टीम में हरमनप्रीत के अलावा पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हेली, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया की 2 खिलाड़ियों में मैन ऑफ द सीरीज विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली और ऑलराउंडर एलिस पैरी को जगह मिली है। तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड की आन्या श्रबसोले और न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक को टीम में शामिल किया गया है।

स्पिन गेंदबाज में भारत की पूनम यादव के अलावा इंग्लैंड की क्रिस्टि गॉर्डन को इस टीम में जगह मिली है। 12वें खिलाड़ी के रूप में बांग्लादेश की जहांआरा आलम को चुना गया है।

इस प्रकार है टीम:

एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड, विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), डीएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), जोविरया खान (पाकिस्तान), एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया), लेग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), आन्या श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टी गोर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव (भारत), 12वीं खिलाड़ी- जहांआरा आलम (बांग्लादेश)।

The post आईसीसी ने घोषित की महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन टीम, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को कप्तानी सौंपते हुए इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.