भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 4 नवंबर रविवार को खेला जाना हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का यह पहला मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस पहले टी-20 को जीत दोनों ही टीमें सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.
पहले टी-20 मैच के लिए भारत की टीम का हुआ ऐलान

बता दें, कि इस पहले टी-20 मैच के लिए भारत ने अपनी टीम 12 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया हैं. भारत की इस 12 सदस्यी टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में हैं. वहीं भारत की इस टीम में केएल राहुल और मनीष पांडे को भी जगह मिली हैं.
क्रुनाल पांड्या को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारत की इस 12 सदस्यी टीम में ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या को भी मौका मिला हैं. अब ऐसा संभव हैं, कि वह कोलकाता में खेले जाने वाले इस पहले टी-20 मैच में अपने डेब्यू कर पाये.
इन चार खिलाड़ियों का 12 सदस्यी टीम में नाम नहीं

बता दें, कि श्रेयस अय्यर, उमेश यादव, शाहबाज नदीम और वाशिंगटन सुंदर को पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया हैं. यह चारों खिलाड़ी भारत की 16 सदस्यी टीम में शामिल हैं, लेकिन इन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया हैं.
इस प्रकार है भारत की 12 सदस्यी टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुनाल पांड्या, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजेवन्द्र चहल.
12 for the 1st T2OI against Windies. #TeamIndia
Rohit Sharma (Captain), Shikhar Dhawan, KL Rahul, Rishabh Pant (wk), Manish Pandey, Dinesh Karthik, Krunal Pandya, Kuldeep Yadav, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Khaleel Ahmed, Yuzvendra Chahal
— BCCI (@BCCI) November 3, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टी-20 मैच के लिए 12 सदस्यी भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.