क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने का रिकॉर्ड भी इसी बल्लेबाज के नाम पर दर्ज हैं। इन्होंने क्रिकेट के इसी प्रारूप में अभी तक 12 हजार से ज्यादा बनाए हैं। बता दे क्रिस गेल विश्व के लगभग सभी टी-20 लीग में हिस्सा लेते हैं।
इस समय यह बेहतरीन खिलाड़ी यूएई में हो रहे टी-10 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। विश्व की सबसे शानदार टी-20 लीग कही जाने वाली आईपीएल में क्रिस गेल किंग्स इलेवेन पंजाब टीम की तरफ से खेलते हैं।
बता दें इससे पहले ये खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स के विरुद्ध 175 रनों की पारी खेली थी।
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अचानक इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया हैं। जिसके बाद भी वो लगातार टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इतना ही नहीं ये खिलाड़ी आपको आईपीएल के मैच में खेलता हुए हुआ भी देखे देगा। एबी डीविलियर्स को भले ही सलामी बल्लेबाज नहीं माना जाता हो।
लेकिन ये खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ने के मामलें के लिए प्रबल दावेदार हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 148 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर 133 रन का हैं। वैसे ये आने वाले समय में गेल का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रबल दावेदार हैं।
रोहित शर्मा

इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं उनके नाम पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं। ये भारतीय सलामी बल्लेबाज वनडे में 3 दोहरे शतक बना चुके हैं।
रोहित को टी -20 क्रिकेट में लंबी पारी खेलने के लिए जाना जाता हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे तेज शतक भी रोहित के नाम पर भी दर्ज हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रोहित गेल का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते हैं।
कोलिन मुनरो

न्यूजीलैंड टीम के इस बेहतरीन बल्लेबाज की गिनती टी-20 क्रिकेट के सबसे सलामी बल्लेबाजों में की जाती हैं। इस खिलाड़ी के नाम पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 शतक हैं। बता दे टी -20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं। रोहित ने अभी तक चार शतक अपने नाम किये हैं।
वैसे मुनरो का नाम सबसे ज्यादा तेज़ी के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता हैं। वैसे जिस प्रकार ये बल्लेबाजी करते हैं। उसको देखकर लगता हैं कि ये खिलाड़ी आसानी से गेल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।
मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को भले ही आज तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला हो। लेकिन इसके बाद भी इस खिलाड़ी को टी-20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अपनी शानदार पारी खेली थी। वहीं टी-10 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 12 गेंद पर ही अर्धशतक बनाया था।
उनके इस परफॉर्मन्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर वो इस तरह ही बल्लेबाजी करते रहे तो वो एक दिन गेल का रिकॉर्ड जरूर तोड़ पाएंगे।
आरोन फिंच

इस खिलाड़ी की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सलामी जाती हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दो बार 150 रनों से ज्यादा रन बना चुके हैं। ये सलामी बल्लेबाज भी कई सारी टी-20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह खिलाड़ी एक दिन गेल का रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रनों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, लिस्ट में दिग्गज भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.