Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टी-20 सीरीज देखने को बेताब दर्शक, बिके 1 लाख टिकट

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के बीच क्रिकेट की जंग 21 नवंबर से शुरू हो रही हैं। जिसके लिए खिलाड़ी इस वक़्त नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान खूब पसीना बहा रहे हैं। इस सीरीज का दोनों ही देशों के दर्शकों को बेसर्बी से इंतजार हैं। वैसे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले तीनों टी-20 मैचों के वेन्‍य में मैच देखने के लिए फैन्‍स लगातार टिकट ख़रीदे जा रहे हैं।

एक लाख तक पहुंच चुका है आंकड़ा

इस टी-20 सीरीज का क्रिकेट के प्रेमियों को बेसर्ब्री से इंतज़ार हैं। इस सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाना हैं। वही इस सीरीज का दूसरा मैच 23 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। वहीं इस सीरीज का आखिरी मुकाबला टी-20 मुकाबला 25 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

बता दे क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की खबर के अनुसार, अब तक तीनों स्‍टेडियमों के कुल मिलाकर एक लाख टिकट बिक चुके हैं। अभी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू भी नहीं हुआ हैं। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस सीरीज के तीन मैच ख़त्म होने से पहले ये आंकड़ा एक लाख 35 हजार तक पहुंच जाएगा।

मेलबर्न में 70 हज़ार फैंस

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के सबसे बड़े स्‍ट‍ेडियम मेलबर्न में इस मैच को देखने के लिए करीब -करीब 1 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो सकती हैं। वहीं इस टी -20 सीरीज के इस पहले मैच को देखने के लिए में करीब -करीब 30 हजार लोग इकट्ठा हो सकते हैं। इस सीरिज के तीसरे मैच के लिए करीब 35 हजार टिकट बिकने का अनुमान है।

दस साल पहले आए थे 84,041 दर्शक

सूत्रों के मुताबिक, दस साल पहले भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में हुए टी-20 के दौरान सबसे ज्यादा 84,041 दर्शक मैच देखने के लिए आए थे।साल 2016 में हुए भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया टी -20 मैचों के दौरान 58,783 दर्शक मैच देखने पहुंचे थे। जिसके अनुसार 70 हजार दर्शकों के इस आकड़े को बड़ा माना जा रहा हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत-ऑस्‍ट्रेलिया टी-20 सीरीज देखने को बेताब दर्शक, बिके 1 लाख टिकट appeared first on SportzWiki Hindi.