Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज की हार हुई तय, टीम का सबसे खतरनाक और टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हुआ बाहर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल से पहला टी-20 मैच खेला जाएगा इस मैच से पहले विंडीज को बड़ा झटका लगा है. इस मैच से पहले टीम के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल पहले मैच से बाहर हो गए है. आप को बता दें कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे.जिस वजह से उनके खेलने पर संशय बना हुआ था.

विमान छूटने की वजह से नही खेल पाएँगे 

गौरतलब है कि रसेल को दुबई से संपर्क उड़ान से आना था लेकिन वह विमान में नहीं चढ़ पाए थे. जिस वजह से वो समय से भारत नही आ सके और उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है. उनके न होने से टीम को एक बड़ा झटका लगा है कि क्योंकि रसेल को  टी-20 सीरीज का सबसे खतरनाक आलराउंडर माना जाता है.

टीम मैनेजर ने दी थी जानकारी 

वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर से संवाददाता सम्मेलन में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रसेल पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं, हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे.आगे बोलते हुए टीम के स्थानीय मैनेजर मोइन बिन मकसूद ने कहा कि टीम के सात खिलाड़ी लंदन होते हुए यहां एक नवंबर को पहुंच गए हैं. रसेल को दुबई होते हुए आना था. मुझे पता चला है कि उनकी संपर्क विमान छूट गया है. वह देर रात या कल सुबह टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

आप को बता दे कि रसेल आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते है और दोनों देशो के बीच होना पहला मैच ईडन गार्डन में ही खेला जाएगा. ऐसे में उनके टीम में होने से टीम का फायदा मिल सकता था, लेकिन अब उनके न होने से टीम को उनकी कमी खल सकती हैं.

The post पहले टी-20 में वेस्टइंडीज की हार हुई तय, टीम का सबसे खतरनाक और टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.