Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्व टी20-2018: 3.5वे ओवर में निकोल्स जेनसन ने पकड़ा सदी का सबसे शानदार कैच

वेस्टइंडीज की मेजबानी में शुक्रवार से आईसीसी महिला विश्व टी-20 का आगाज हो गया है। शुक्रवार को विश्व टी-20 में पहला मैच भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच खेला गया जहां पर भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को आसानी से 34 रनों से हराते हुए जीत के साथ शुरूआत की।

महिला विश्व टी-20 में भारतीय टीम ने दी न्यूजीलैंड को मात

महिला विश्व टी-20 का उद्घाटन मैच ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ग्रुप बी के इस पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 194 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

हरमनप्रीत कौर के बेहतरीन शतक और जेमिमा के पचासे की मदद से भारतीय महिला टीम के इस भारी लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की महिला टीम ने कोशिश जरूर की लेकिन वो आखिर में 9 विकेट पर 160 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड ने हारा मैच लेकिन उनकी खिलाड़ी निकोल्स ने जीता दिल

इस मैच में न्यूजीलैंड महिला टीम को हार का सामना तो करना पड़ा लेकिन मैच के दौरान उनकी एक खिलाड़ी निकोल्स जेनसन ने एक बेहतरीन कैच लेकर हर किसी का दिल जीत लिया।

दरअसर भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पारी के चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर डीप मिडविकेट पर जबरदस्त शॉट खेली जो निश्चित छक्के के लिए जा रहा था,

निकोल्स ने पकड़ा चमत्कारिक कैच, कर देगा आपको हैरान

लेकिन वहां खड़ी किवी टीम की फील्डर निकोल्स जेनसन ने जबरदस्त अंदाज में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच कर स्मृति की पारी को विराम लगा दिया।

निकोल्स जेनसन के इस चम्तकारिक कैच से उन्होंने साबित कर दिया कि इस तरह के कैच केवल पुरूष खिलाड़ी ही नहीं बल्कि महिला खिलाड़ी भी कर सकती हैं।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post महिला विश्व टी20-2018: 3.5वे ओवर में निकोल्स जेनसन ने पकड़ा सदी का सबसे शानदार कैच appeared first on SportzWiki Hindi.