Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित के पास सुनहरा मौका बना सकते हैं ये 3 विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की गिनती भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों की जाती हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज की टेस्ट और वनडे मैचों के दौरान रोहित शर्मा ने खूब शतक लगाकर प्रतियोगी टीम को धूल चटाई हैं। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों में जबरदस्त फॉर्म में नज़र आये हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

वैसे कहना गलत नहीं होगा जहां कप्तान कोहली रिकॉर्ड बनाते हैं। वहीं पीछे -पीछे रोहित शर्मा भी अपना रिकॉर्ड बनाने चले जाते हैं। वैसे तो इस खिलाड़ी के नाम पर कई सारे रिकार्ड्स हैं। जिसमें टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ,एक ही मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड आदि। बता दे वैसे भारतीय टीम को 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी हैं।

इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास 3 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो तीन रिकार्ड्स।

64 रन से बन जाएगा रिकॉर्ड

अभी तक रोहित शर्मा ने भारत की ओर 87 टी-20 मैचों की 80 पारियों में कुल 2207 रन बनाए हैं। अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मात्र 64 रन और बना लेते है तो वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

बता दे इस समय टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा रन बनाने का ये रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम पर दर्ज हैं। बता दे इन्होंने 75 मैचों की 73 पारियों के दौरान 2271 रन अपने नाम किये हैं।

17 रन से फखर ज़मान को छोड़ेंगे पीछे

भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज ने 16 टी-20 मैचों के दौरान 560 रन अपने नाम किया हैं। अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में मात्र 17 रन बना लेते है तो वह साल 2018 में टी-20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन जायेगे। बता दे फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर ज़मान के नाम प दर्ज हैं। इन्होंने इस साल 17 टी-20 मैचों में 576 रन बनाए हैं।

7 छक्के के साथ बनेगा रिकॉर्ड

इंडियन टीम के ये खिलाड़ी मौजूदा समय तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं। अगर रोहित इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जायेगे। बता दे ये रिकॉर्ड अभी न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम पर दर्ज हैं। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय टि-20 में 103 छक्के लगाए हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित के पास सुनहरा मौका बना सकते हैं ये 3 विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.