स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की तूफानी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है। यह ऐसा रिकॉर्ड है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम भी नहीं है। वो टी-20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की एक मात्र खिलाड़ी बन गई है। सूजी बेट्स ने वर्ल्ड टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। बेट्स ने 108वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 3,000 रन पूरे किए। उन्होंने 108 मैचों की 105 पारियों में 30.68 की औसत से 3,007 रन बनाये है। इसमें उनके एक शतक और 20 अर्धशतक भी शामिल हैं।
महिला क्रिकेट में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में दूसरे पोजीशन पर वेस्टइंडीज की स्टेफिनी टेलर हैं जिनके नाम 2732 रन हैं। वहीं तीसरे पायदान पर इंग्लैंड की चार्लेस एडवर्ड्स हैं जिन्होंने 95 मैचों में 2605 रन बनाए हैं। भारत की मिताली राज 85 मैचों की 80 पारियों में 2283 रन बनाकर चौथी पोजीशन पर हैं।
31 वर्षीया सूजी ने आयरलैंड के खिलाफ मात्र 11 रन बनाते ही अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। उनकी टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीता। आपको बता दें, इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की टीम मात्र 79 रन बना पाई। वहीं कीवी टीम ने फिर दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लेकिन दुःख की बात यह है कि न्यूजीलैंड टीम महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम पहले ही ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे।
यह भी पढ़े:-
Women's T20 WC: मंधाना के आगे कंगारू ने टेके घुटने, 48 रन दी मात
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में इंग्लैंड ने 17 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन
Herald