Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में खेली गई 3 बेहतरीन पारियां, जिसे आज तक नहीं भूले ऑस्ट्रेलियाई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का आगाज हो चुका हैं। बता दें, कि दोनों देशों के बीच इस सीरीज का पहला टी-20 मैच बुधवार, 21 नवंबर को ब्रिसबेन के मैदान पर खेला गया था। इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार रनों के साथ हराकर 1 -0 के साथ बढ़त बनाई हैं।

वैसे इस सीरीज के शुरू होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे। कि इस सीरीज के पहले मैच की जीत का ताज इंडिया पहन सकती हैं, क्योकि मौजूदा समय में इंडियन क्रिकेट टीम जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रही थी।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम आपको इंडियन टीम के कप्तान कोहली की उन तीन पारियों के बारें में बतायेंगे जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैचों में खेली गयी हैं।

मोहाली (2016)


अगर बात करें टीम के कप्तान कोहली की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी बेहतरीन तीन पारियों की तो सबसे पहले साल 2016 में खेली गयी वर्ल्ड टी-20 की पारी याद आएगी। बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 160 रनों का स्कोर बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंडियन टीम को उस समय मैच जीतने के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज एरोन फिंच 43 रनों की शानदार पारी खेली थी।

इस मैच के दौरान ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने दो विकेट अपने नाम किया थे। ऑस्ट्रेलिया के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन का था।

इस मैच के हालातों को देख कर लग रहा था कि इंडिया ये मैच बुरी तरह से हारेगी। लेकिन जब कोहली मैदान पर आए तो उन्होंने पूरा मैच ही पलट दिया। कोहली ने 51 गेंदों पर नाबाद पारी खेलते हुए 82 रन बनाये थे। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे।

एडिलेड (2016)


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 2016 में एडिलेड के मैदान पर खेला गया था। बता दे उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था। यह तीन टी-20 मैचों की सीरीज का सबसे पहला मुकाबला था।

इस मैच में सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 188 रनों का बेहतरीन स्कोर बनाया था। इस मैच के दौरान विराट कोहली ने 90 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में कोहली ने ये रन महज 55 गेंदों में बनाये थे।

जिसमें उन्होंने 9 चौके और दो छक्के भी लगाये थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 151 रन ही बना पायी। जिसके बाद भारतीय टीम ने इस मैच को 37 रनों की जीत के साथ अपने नाम किया। कोहली को इस पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच’ के अवार्ड से भी नवाजा गया था।

सिडनी (2016)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 2016 के वर्ल्ड टी-20 के दौरान हुआ था। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 197 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस टीम के कप्तान शेन वाटसन ने अकेले 124 रन बनाए थे।

भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 198 रन चाहिए थे। टीम की मैच के दौरान शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा 52 और शिखर धवन 26 ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े थे। बता दें इंडियन टीम ने इस मैच को आखिरी गेंद पर अपने नाम कर लिया था। इस जीत में कोहली का सबसे बड़ा योगदान रहा हैं।

उन्होंने 36 गेंदों के अंदर 50 रन बनाये थे। बता दें कोहली ने इस पूरी सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 199 रनों का बेहतरीन स्कोर बनाया था। इतना ही नहीं कोहली को इसके लिए मैच के आखिर में मैन ऑफ़ दा मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में खेली गई 3 बेहतरीन पारियां, जिसे आज तक नहीं भूले ऑस्ट्रेलियाई appeared first on SportzWiki Hindi.