Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने आस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया

Women's T20 World Cup: India beat Australia by 48 runs

गयाना, 17 नवंबर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के मैच में आस्ट्रेलिया को 48 रनों से हरा दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था। आस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और दो गेंद शेष रहते 119 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई।

दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।

भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना की 55 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर की 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की सहायता से खेली गई 43 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाज अनुजा पाटिल, दीप्ती शर्मा और राधा यादव और पूनम यादव की स्पिन चौकड़ी के सामने विकेट पर पैर जमाने में असफल रहीं।

आस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदें खेली जिन पर तीन चौके और एक छक्का लगाए।

The post महिला टी-20 विश्व कप : भारत ने आस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.