टी-20 क्रिकेट को हमेशा से पॉवरहिटिंग का गेम माना जाता है, इस दौरान टीम का हर खिलाड़ी कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करता है. ऐसे में खिलाड़ियों का औसत कुछ खास नही रहता है. लेकिन आप को जानकार हैरानी होगी जहाँ कुछ महान खिलाड़ियों के औसत वनडे क्रिकेट में भी 40 के पास नही होते है.
वहीं टी-20 में कुछ ऐसे खिलाड़ी है, जिनका औसत टी-20 में भी 40 के आस-पास है. तो आइये आज हम आप को बताएँगे दुनिया के कुछ ऐसे खिलाड़ी जो टी-20 क्रिकेट में भी 30 से ज्यादा के औसत से रन बनाते है और उनका ये औसत टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा है:
विराट कोहली

विराट कोहली इस समय सबसे अच्छे बल्लेबाज़ है. वो टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में लगातार रन बना रहे है. विराट कोहली इस समय तुलना महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर से भी की जा रही है. वहीं वनडे और टेस्ट क्रिकेट में 50 के औसत से भी ज्यादा रन बनाये है. वही टी-20 क्रिकेट में भी कोहली के आस-पास कोई भी बल्लेबाज़ नज़र आता है.
अगर कोहली के टी-20 रिकार्ड्स की बात करें तो ये बेहद शानदार रहा है. दिल्ली के इस बल्लेबाज ने अब तक 62 टी20 मैचों (इंटरनेशनल) में 48.88 के औसत से 2102 रन बनाए हैं, इसके अलावा वो टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनामे वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज़ है. उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और न्यूज़ीलैण्ड के मार्टिन गुप्टिल हैं.
आरोन फिंच

बात अगर टी-20 क्रिकेट हो तो ऐसा तो नही है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ और टीम के कप्तान आरोन फिंच की बात न की जाए. फिंच को लिमिटेड ओवर में क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ के रूप में जाना जाता है. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी फिंच के नाम दर्ज है.
फिंच टी-20 क्रिकेट में भी लंबी पारी खेलने में माहिर है. इसके अलावा टी-20 क्रिकट भी वो दो शतक लगा चुके है. वही अगर फिंच के करियर की बात करें तो फिंच ने फिंच की बात करें तो उन्होंने 47 टी20 मुकाबले खेलकर 40.20 की औसत से 1608 रन बनाए हैं. टी20 में दो शतक बनाने वाले फिंच के नाम 172 रन की सबसे पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड है.
जेपी डुमिनी

साउथ अफ्रीका इस समय एबी डिविलियर्स की जगह भरने वाले खिलाड़ी की तलाश कर रहा है. ऐसे में इसमें टॉप खिलाड़ियों में डुमिनी का नाम भी आगे आया है.
साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन जेपी डुमिनी टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाज हैं. जेपी डुमिनी टी20 क्रिकेट में 38.46 के औसत से रन बनाते हैं, इस सूची में वो तीसरे नंबर पर है.
माइक हसी

माइक हसी को दुनिया में भर में मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए फिनिशर की भूमिका अदा की है.
वहीं अगर उनके टी-20 करियर की बात करें, तो उनका टी-20 करियर वैसे तो ज्यादा लंबा नही रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले कुल 38 टी20 मैचों में 37.94 की औसत से रन बनाए.
केविन पीटरसन

वैसे तो केविन पीटरसन को क्रिकेट में हमेशा से विवादित करियर रहा है. उन्होंने क्रिकेट इंग्लैंड से भी लड़ाई कर ली थी,जिसके बाद उनका करियर तक खत्म हो गया था. इसके अलावा वो इंग्लैंड के मात्र टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो है.
उन्होंने उस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं अगर उनके करियर की बात करें, तो उन्होंने केविन पीटरसन ने टी20 क्रिकेट में 37.93 के औसत से हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए कुल 37 टी20 मैच खेले जिनमें उन्होंने 37.93 के औसत से 1176 रन बनाए.
The post ये है टी-20 में सबसे तेज औसत से रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, टॉप पर दिग्गज भारतीय का कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.