Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: रोहित, राहुल और विराट सभी को हुआ नुकसान तो लम्बा छलांग लगा टॉप 5 में पहुंचा यह भारतीय

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुई टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग घोषित कर दी है। नई रैंकिंग में कई खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में हुए इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच हारने के बाद सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी। मेलबर्न में हुआ दूसरा मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। इस सीरीज में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

नई रैंकिंग में बल्लेबाजी में बाबर आजम, गेंदबाजी में राशिद खान और ऑलराउंडर में ग्लेन मैक्सवेल ने अपना स्थान बरकरार रखा है।

बल्लेबाजी रैंकिंग

बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह टॉप 5 से बाहर हो गये हैं। सीरीज के दोनों मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा था। उपकप्तान रोहित शर्मा भी दोनों मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और उन्हें भी 2 स्थान का नुकसान हुआ है। अब वह 9वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रैंकिंग में लम्बी छलांग लगाई है। धवन ने सीरीज में 76 और 41 रनों की पारी खेल 16वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुँच गये हैं।

टॉप-20 बल्लेबाज 

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट औसत
1 ( – ) बाबर आज़म Pak 858 54.26
2 (+1) कॉलिन मुनरो NZ 815 33.6
3 (-1) आरोन फिंच Aus 806 38.67
4 (+1) फखार जामन Pak 749 28.24
5 (+1) ग्लेन मैक्सवेल Aus 745 31.27
6 (-2) लोकेश राहुल Ind 719 43.44
7 (+1) मार्टिन गप्टिल NZ 703 34.4
8 (+1) एलेक्स हेल्स Eng 697 32.1
9 (-2) रोहित शर्मा Ind 689 32.89
10 ( – ) जेसन रॉय Eng 688! 23.21
11 (+5) शिखर धवन Ind 681! 29.33
12 ( – ) केन विलियमसन NZ 664 31.64
13 ( – ) एम शाहजद Afg 647 31.22
14 ( – ) विराट कोहली Ind 636 49.25
15 (-1) इविन लुईस Win 632* 33.06
16 (-5) डी ‘आर्सी शॉर्ट Aus 631* 32.18
17 ( – ) शमन अनवर UAE 630 31.52
18 ( – ) जोस बटलर Eng 610 26.8
19 (+1) एच मसाकाद्जा Zim 599 27.07
20 (-1) हाशिम अमला SA 590 33.6

 

गेंदबाजी रैंकिंग

गेंदबाजी रैंकिंग में काफी उथल पुथल देखने को मिली है। टॉप-5 में दो नये नाम शामिल हुए हैं। इसमें भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा का नाम शामिल है। कुलदीप यादव 20 स्थान की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गये हैं।

एडम जेम्पा को भी 17 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर पहुँच गये हैं। सीरीज में लगातार बेंच पर बैठने वाले भारतीय टीम के स्पिनर युज्वेंद्र चहल को 7 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह टॉप-10 से बाहर हो गये हैं।

टॉप-20 गेंदबाज 

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट औसत
1 ( – ) राशिद खान Afg 793 12.4
2 ( – ) शादाब खान Pak 752 17.16
3 (+20) कुलदीप यादव Ind 714*! 12.96
4 (-1) आदिल रशीद Eng 676! 26.38
5 (+17) एडम जेम्पा Aus 670! 18.27
6 (-1) ईश सोढ़ी NZ 668 21.1
7 ( – ) फहीम अशरफ Pak 652*! 19.47
8 ( – ) इमाद वसीम Pak 651 19.62
9 (-3) इमरान ताहिर SA 640 14.95
10 (+1) शाकिब अल हसन Ban 633 21.06
11= (+1) मोहम्मद नबी Afg 630 24.25
(-7) युज्वेंद्र चहल Ind 630 18.75
13 ( – ) मिशेल सैंटनर NZ 626 21.37
14 (-5) बिली स्टेनलेक Aus 625* 20.08
15 (-1) एम नवेद UAE 622 17.96
16 (-1) लिआम प्लंकेट Eng 621 25
17 (-1) सैमुअल बद्री Win 616 21.07
18 (-8) एंड्रयू टाई Aus 615 22.02
19= ( – ) भुवनेश्वर कुमार Ind 611 24.75
(-2) क्रिस जॉर्डन Eng 611 28

 

ऑलराउंडर रैंकिंग

ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने भारतीय के खिलाफ में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-5 में कोई भी भारतीय खिलाडी शामिल नहीं है।

टॉप-5 ऑलराउंडर 

रैंक (+/-) खिलाड़ी टीम पॉइंट
1 ( – ) ग्लेन मैक्सवेल Aus 362
2 ( – ) मोहम्मद नबी Afg 313
3 ( – ) शाकिब अल हसन Ban 310
4 ( – ) जेपी डुमिनी SA 216
5= ( – ) महमूदुल्लाह Ban 213
( – ) थिसारा परेरा SL 213

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी टी-20 रैंकिंग: रोहित, राहुल और विराट सभी को हुआ नुकसान तो लम्बा छलांग लगा टॉप 5 में पहुंचा यह भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.