एक तरफ जहाँ सारी दुनिया का ध्यान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज में लगा हुआ है. वही दूसरी तरफ दुबई में चल रही टी-10 लीग भी लोगों को हैरान करने का कोई भी मौका नही छोड़ रही है. इसी कड़ी में लीग में मराठा अरेबियंस का सामना बंगाल टाइगरस से हुआ. इस मैच में टॉस टॉस मराठा ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
दोनों टीम:
Bengal Tigers Squad: जेसन रॉय, चिराग सूरी, केवन कूपर, मोहम्मद नबी, आमर यामिन, ल्यूक राइट, सैम बिलिंग्स (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जहीर खान, मुजीब उर रहमान, मोर्न मोर्केल
Maratha Arabians Squad: एलेक्स हेल्स, ब्रेंडन टेलर, हजरतुल्ला ज़ज़ई, जेम्स विन्स, जेम्स फाल्कनर, ड्वेन ब्रावो (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), रशीद खान, रोलोफ वैन डेर मेर्वे, रिचर्ड गलेसन, जहीर खान
बंगाल के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरे बंगाल की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही, टीम का पहला सिर्फ 14 रन पर ही गिर गया.टीम के सलामी बल्लेबाज़ राइट सिर्फ तीन रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रदरफोर्ड भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 15 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जेसन रॉय भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 27 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद बंगाल का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास कर नही सका और लगातार गिरते हुए विकेट की वजह से बंगाल की टीम ने दस ओवर में सिर्फ 91 रन बनाए.
जजई ने दिखाई ताकात

92 रन के स्कोर का पीछा करते हुए मराठा की शुरुआत बेहद विस्फोटक रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ ज़जई और हेल्स सिर्फ 7.6 ओवर में ही टीम का 91 तक पहुंचा दिया.इस दौरान जजई का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने मात्र 35 गेंदों में 76 रन की पारी खेली.
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दस चौके और चार छक्के लगाए. उनकी इस पारी की वजह से मराठा ने इस मैच को बेहद आसानी से जीत लिया. मराठा ने इस स्कोर को सिर्फ 8 ओवर में ही हासिल कर लिया. मैन ऑफ़ डी मैच का अवार्ड जजई को मिला.
The post अफगानिस्तान टी-20 लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले जजई ने टी-10 में भी रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.