स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों वेस्टइंडीज में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद कर दूसरी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बिस्मा मारूफ (53 रन) और निदा डार (52) ने बड़ी पारी खेली।
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने मिताली राज (56) के शानदार अर्धशतक के बदौलत 19 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाते हुए वर्ल्ड में दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। मिताली ने अपनी शानदार पारी में 47 गेंद खेलीं और 7 चौके लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।
इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने वाली भारतीय टीम की पूर्व बल्लेबाज मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं आपको बता दें, भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में 4 अंक के साथ टॉप स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की यह वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार है और अब उनकी आगे की राह मुश्किल हो गई है।
यह भी पढ़े:-
ऋषभ पंत ने लगाया टी20 कैरियर का पहला अर्धशतक, नहीं तोड़ पाए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
भारत ने वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप, टी-20 इतिहास में तीसरी बार इस तरह हासिल की जीत
मुनाफ पटेल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप 2011 में निभाई थी अहम भूमिका
Herald