हम और आपने क्रिकेट के मैदान में कई भविष्यवाणी सुनी है जो साकार हुई है। भविष्यवाणी किसी खिलाड़ी के लिए दूसरा कोई दिग्गज करता है कि ये खिलाड़ी ये कीर्तिमान स्थापित करेगा या वो खिलाड़ी ये कारनामा करेगा। यहां तक तो हम और आपने हर बार सुना है।
वीरेन्द्र सहवाग ने पहले ही कर दी थी वो बनाएंगे भारत का पहला तिहरा शतक
लेकिन क्या आपने ये सुना है कि एक क्रिकेटर खुद अपने लिए भविष्यवाणी करें कि वो अपने नाम कोई कीर्तिमान हासिल करेगा और वो हासिल भी कर दें। वैसे बहुत कम या नहीं के बराबर… हैं ना।

ये तो सब जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने एक नहीं बल्कि दो तिहरे शतक बनाए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वीरेन्द्र सहवाग ने पहले से ही बता दिया था कि वो भारत के लिए पहला तिहरा शतक बनाएंगे।
सहवाग नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी बायोग्राफी 281 एंड बियॉन्ड में किया खुलासा
वैसे कई लोग तो इस पर यकिन नहीं करेंगे लेकिन ये सही है कि वीरेन्द्र सहवाग ने मुल्तान में अपने पहले तिहरे शतक से पहले ही भारत के लिए तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। ये खुलासा वीरेन्द्र सहवाग ने नहीं किया है।

बल्कि उनके साथी खिलाड़ी रहे वीवीएस लक्ष्यण ने ये खुलासा किया है। जी हां…. भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड’ में ये खुलासा किया है कि वीरेन्द्र सहवाग ने एक भी टेस्ट मैच खेले बगैर ही कह दिया था कि वो भारत के लिए पहला तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनेंगे।
2001 में वीरेन्द्र सहवाग ने टेस्ट डेब्यू से पहले डिनर के दौरान लक्ष्मण को कही थी ये बात
वैसे किताब तो बाजार में 19 नवंबर को आएगी लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस किताब के कुछ अंश छापे हैं जिसमें इस बड़े ही दिलचस्प खुलासा करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा कि साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बैंगलुरू में खेले गए वनडे मुकाबले में सहवाग ने 58 रन बनाए और 3 विकेट भी हासिल किए थे।

इस मैच के बाद सहवाग, जहीर और मैं तीनों डिनर के लिए गए। जहां सहवाग ने मुझे कहा कि लक्ष्मण भाई आपके पास 300 रन बनाने का शानदार मौका था। आप 300 के करीब पहुंचकर इसे बनाने से नाकाम रहे। लेकिन टेंशन मत लिजिए भारत के लिए पहला तिहरा शतक बनाने वाला खिलाड़ी मैं बनूंगा।
मैंने इस बात को लिया मजाक में, वीरू ने सच कर दी कही बात
आपको बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण वीरेन्द्र सहवाग की ये बात सुनकर हैरान रह गए। क्योंकि वीरेन्द्र सहवाग ने तब तक केवल 3 या 4 वनडे मैच ही खेले थे। और लक्ष्मण ने इसे मजाक में ले लिया। लेकिन कुछ सालों बाद वीरू ने ये सच कर दिखाया।

वीवीएस ने बताया कि जब सहवाग ने मुल्तान में तिहरा शतक बनाया और मेरे सामने आए तो मैं हंसने लगा और फिर मुझे वीरू ने कहा कि मैंने अपनी बात पूरी कर ली। सहवाग एक अलग ही शैली के खिलाड़ी रहे हैं और इसी कारण से वो दो बार आसानी से इस मुकाम तक पहुंचे।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2001 में वीवीएस लक्ष्मण से सहवाग ने किया था सबसे पहले भारत के लिए ये रिकॉर्ड बनाने का वादा, 3 साल बाद ही कर दिया पूरा appeared first on SportzWiki Hindi.