भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी शानदार कप्तानी से भारतीय टीम को साल 2011 का विश्व कप जीताया था. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी.
भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए फाइनल मैच में 79 गेंदों पर 91 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी. एमएस धोनी ने अपनी पारी में 8 चौके व 2 छक्के लगाये थे.
युवराज से पहले बल्लेबाज करने आये थे फाइनल में

भारतीय टीम को श्रीलंका की टीम ने इस फाइनल मैच में 275 रन का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 122 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी.
ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी ने युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी की और जिम्मेदारी से खेलते हुए भारतीय टीम को अपनी 91 रन की शानदार जीत दिला दी थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाजो की जमकर खबर ली थी.
इस वजह से धोनी आये थे युवराज से पहले बल्लेबाजी करने
PC: Google
एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से पूछा गया, कि विश्व कप 2019 के फाइनल मैच में वह युवराज से पहले बल्लेबाजी करने क्यों आये थे.
विश्व कप फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने का कारण बताते हुए एमएस धोनी ने अपने बयान में कहा, “मुथैया मुरलीधरन आईपीएल में मेरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे. वह साल 208 के आईपीएल से हमारी टीम में थे, इसलिए मैंने उन्हें नेट्स पर काफी खेला हुआ था. मैं उनकी गेंदबाजी को अच्छे से जनता था.
विश्व कप के फाइनल हमें पता था, कि मध्य ओवर में वह श्रीलंका के सबसे अहम गेंदबाज हैं, इसलिए मैंने उनके खिलाफ अपनी टीम की जिम्मेदारी लेने के बारे में सोचा.”
यहाँ देखे धोनी का वीडियो
#Thala spilling the secret behind the success of the promotion up the order in 2011 Final! #Yellove it is! #WhistlePodu
pic.twitter.com/ypcjhW6Mu6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 22, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे एमएस धोनी विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में अपनी ऊपर बल्लेबाजी का कारण बता रहे हैं.
सहवाग ने कहा था, सचिन के कहने पर आये थे युवराज से पहले

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग इसी साल 2018 में व्हाट द डक शो में आये थे और इस शो में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने बयान में कहा था, कि “एमएस धोनी का विश्व कप फाइनल में युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी करने का आईडिया सचिन तेंदुलकर का था. वह चाहते थे, कि क्रीज पर राईट और लेफ्ट का कॉम्बिनेशन बने रहे. मैंने सचिन पाजी का यह संदेश धोनी को दिया था और फिर वह युवराज से पहले बल्लेबाजी करने आ गये थे.” वीरेंद्र सहवाग के इस बयान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सहमती जताई थी.
यहाँ देखे सहवाग- सचिन के इंटरव्यू का वीडियो

https://t.co/W0VrSQR2B3
— VINEET SINGH (@amit9761592734) November 22, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सहवाग को झूठा साबित करते हुए धोनी ने बताया क्यों युवराज से पहले 2011 विश्वकप में की बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.
