Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच भारतीय खिलाड़ी जो थे विश्व कप 2015 का हिस्सा, लेकिन 2019 विश्व कप में खेलना मुश्किल

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में अगले साल क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप होने जा रहा है। इस विश्व कप को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसमें हर किसी की नजरें भारतीय टीम पर भी लगी हैं।

वो खिलाड़ी जो थे 2015 विश्व कप का हिस्सा लेकिन नहीं खेल पाएंगे 2019 विश्व कप

विश्व कप के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने संयोजन को बनाने में लगी है। इसमें से कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको इस बार पहला विश्व कप खेलने का मौका मिलना तय है लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो साल 2015 विश्व कप में तो भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन 2019 के विश्व कप के लिए टीम में शायद ही मौका मिले।

तो आपको आज हम उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो 2015 विश्व कप की टीम का हिस्सा रहे लेकिन 2019 विश्व कप में शायद ही खेले।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे साल 2015 के विश्व कप में भारतीय टीम का सदस्य थे। अजिंक्य रहाणे एक बेहतर वनडे बल्लेबाज के रूप में कई बार साबित करने में कामयाब रहे लेकिन अब उन्हें दूसरे युवा खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है।

साल 2015 विश्व कप के बाद अजिंक्य रहाणे ने वनडे क्रिकेट में 48 मैचों की 45 पारियों में 41.23 की औसत से 1732 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 17 पचासे और 1 शतक भी बनाया लेकिन उनको 2019 में शायद ही मौका मिले।

सुरेश रैना

एक समय भारतीय वनडे टीम की मिडिल ऑर्डर की जान बन चुके सुरेश रैना पिछले काफी समय से फिर से वनडे टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं। सुरेश रैना के लिए भारतीय टीम में अब जगह बनाना काफी मुश्किल भी नजर आ रहा है।

सुरेश रैना ने साल 2015 के विश्व कप के बाद कुछ ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं उन्होंने इसके बाद सुरेश रैना को भारतीय टीम के लिए 23 वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 19 पारियों में 31.33 की औसत से 564 रन बनाए।

मोहित शर्मा

पंजाब के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को आईपीएल के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में एन्ट्री मिली। मोहित शर्मा को इसी कारण से 2015 विश्व कप में एक प्रमुख गेंदबाज के रूप में शामिल किया लेकिन वो 2015 के बाद कुछ खास नहीं कर सके।

मोहित शर्मा के 2015 के विश्व कप के बाद के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 15 मैच खेले जिसमें वो 28.30 की औसत से 23 विकेट ही ले सके। और कई अच्छे गेंदबाजों के आने से उनका 2019 विश्व कप खेलना नामुमकिन है।

आर अश्विन

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में तो कोई जवाब ही नहीं है लेकिन वो धीरे-धीरे भारतीय वनडे टीम से पूरी तरह से दूर हो चुके हैं। विश्व कप 2015 में अश्विन भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज थे।

लेकिन पिछले करीब 16 महीनों से अश्विन वनडे टीम से दूर हैं। 2015 विश्व कप के बाद अश्विन ने 24 मैचों की 23 पारियों में 34.64 की बहुत ही मामूली औसत से 31 विकेट ही हासिल किए हैं। ऐसे साधारण प्रदर्शन के साथ ही कुलदीप-चहल की जोड़ी ने अश्विन की 2019 विश्व कप की राह को मुश्किल बना दिया है।

स्टुआर्ट बिन्नी

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2015 विश्व कप में कर्नाटक के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था। इनसे बड़ी उम्मीदें भी थी लेकिन ये पूरी तरह से नाकाम रहे।

स्टुअर्ट बिन्नी ने भारत के लिए वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और पिछले करीह 2 साल से ज्यादा समय से टीम से पूरी तरह दूर हैं। हार्दिक पंड्या के आने के बाद इनका विश्व कप 2019 खेलना पूरी तरह से असंभव है। इनका 2015 विश्व के बाद प्रदर्शन को देखे तो 8 मैचों में 190 रन बनाए तो वहीं 11 विकेट ही ले सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post पांच भारतीय खिलाड़ी जो थे विश्व कप 2015 का हिस्सा, लेकिन 2019 विश्व कप में खेलना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.