Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 AUSvsIND: दोनों ही टीमों के इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी हर किसी की नजरें, जाने सबसे खास खिलाड़ी कौन?

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के खत्म हो गया है । अब क्रिकेट गलियारों में 6 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हैं। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच एक चुनौतीपूर्ण टक्कर की संभावना है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली क्रिकेट मुकाबलों में सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को माना जाता है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज जैसा रोमांच देखने को मिलता है।

अब ऐसे में कुछ ही दिनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये रोमांचक जंग शुरू होने जा रही है जिस पर हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें हैं हम ऐसे में आपको इस सीरीज के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन पर रहेंगी हर किसी की खास नजर…

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम चाहे किसी भी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरे जिसमें पहली नजर तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर ही रहेगी। विराट कोहली मौजूदा दौर के इतने बड़े बल्लेबाज है कि हर टूर्नामेंट उनकी बल्लेबाजी के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।

ऐसे में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी विराट कोहली सबसे प्रमुख चेहरा रहेंगे। जिसे हर कोई देखना चाहेगा। 2014 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक खतरनाक और प्रभावशाली गेंदबाज केरूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। जो फिट रहने पर किसी भी विरोधी टीम को टिकना मुश्किल कर देते हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिचेल स्टार्क विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे सभी क्रिकेट प्रशंसक देखना चाहते हैं।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल से पहले तक तो भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर के ही गेंदबाज कहलाते थे। लेकिन उन्होंने जैसे ही टेस्ट क्रिकेट में एन्ट्री मारी वो यहां भी भारत के लिए खास बन चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया की तेज पिच बड़ी रास आ सकती है ऐसे में भारत के लिए तो गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह से नजरें कैसे हट सकती हैं।

उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी विभाग में इस बार स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं हैं ऐसे में उनके बाद मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पर उनकी बड़ी उम्मीदें हैं।

यूएई के दौरे पर उस्मान ख्वाजा से जिस तरह से बल्लेबाजी में हाथ दिखाए थे उससे तो उनसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उम्मीदें बढ़ गई हैं। उस्मान पर खास नजरें रहेंगी।

चेतेश्वर पुजारा

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी ब्रिगेड में अगर विराट कोहली के बाद दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण चेहरा हैं तो वो स्वाभाविक तौर पर चेतेश्वर पुजारा ही हैं।

Southampton Test: India all out, 273 not out, Pujara's unbeaten century

चेतेश्वर पुजारा मौजूदा भारतीय टीम की दीवार कहे जाते हैं। ऐसे में उनसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। हर भारतीय फैन पुजारा पर ध्यान जरूर रख रहा है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 AUSvsIND: दोनों ही टीमों के इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी हर किसी की नजरें, जाने सबसे खास खिलाड़ी कौन? appeared first on SportzWiki Hindi.