जयपुर। विकेटकीपर बल्लेबाज चेतन बिष्ट की (159) की शतकीय पारी के बावजूद राजस्थान ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे दिन अपने आठ विकेट 337 रन पर ही गंवा दिए।
भारत ने अन्तिम वनडे में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा, सीरीज 3-1 से की अपने नाम
पहले दिन तीन विकेट पर 300 रन बनाने वाली राजस्थान टीम को दूसरे दिन पहले सत्र में ही पांच झटके लगे। राजस्थानी टीम को ये पांचों झटके जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदासिर ने दिए। मेजबान टीम को दूसरे दिन 329 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मुदासिर ने अशोक मेनारिया को 59 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
अब इन महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए विराट कोहली
इसके बाद मुदासिर ने 330 रन पर ही राजस्थान के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने मैच के 99वें ओवर की चार गेंदों पर चार विकेट हासिल किए। इसके साथ ही इस रणजी सत्र में हैट्रिक बनाने वाले मुदासिर पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने चेतन बिष्ट, इसके बाद ताजिंदर सिंह, राहुल चाहर और तनवीर उल हक को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। ताजिंदर सिंह, राहुल चाहर और तनवीर उल हक तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
IndvWi: हिटमैन रोहित ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शाहिद अफरीदी को
राजस्थान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज चेतन बिष्ट ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 294 गेंदो का सामना करते हुए 24 चौके लगाए। जबकि अशोक मेनारिया ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 87 गेंदों का सामना किया। रोबिन बिष्ट ने भी 39 रन का योगदान दिया। जम्मू कश्मीर के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदासिर के पांच विकेट के अलावा उमर नजीर ने दो और परवेज रसूल ने एक विकेट हासिल किया।