इंटरनेट डेस्क। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी है। गौतम गंभीर की जगह अब 2018—19 में रणजी सत्र में दिल्ली की कप्तानी नीतिश राणा को सौंपी गई है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने सोमवार को दिल्ली के रणजी टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।
10वीं पास के लिए पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
गंभीर ने ट्वीट कर बताया कि, मैं चाहता हूं कि किसी युवा को टीम की कमान सौंपी जाएं और इसके लिए मैने डीडीसीए के अधिकारियों से आग्रह किया है और कहा हैं कि आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं किया जाएं। लेकिन गंभीर ने इसके साथ ही ये भी ट्वीट किया वो टीम में खेलेगे और नए कप्तान को जीताने के लिए अहम योगदान देगा।
अब आपको बता दें कि गौतम गंभीर की जगह आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले नितीश राणा को अहम भूमिका सौंपी गई है। अब आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाला ये तूफानी बल्लेबाज 2018—19 रणजी ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।
गौतम गंभीर ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। गौतम गंभीर आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की और से मैदान में टीम की कमान संभालते नजर आएं। गंभीर भारतीय टीम में प्रवेश के लिए काफी प्रयास कर रहे है। लेकिन गंभीर अपनी खराब फॉर्म के कारण भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे है।