Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018 में भारत के टॉप-3 ने बनाये 3129 रन, तो मध्यक्रम बना पाया मात्र 988 रन 

भारतीय टीम वर्तमान में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और इसी वजह से वह विश्व कप 2019 की भी प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं. भारतीय टीम के पास विश्व कप जीतने के लिए सबकुछ हैं. भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं अच्छे स्पिनर हैं अच्छे टॉप-3 बल्लेबाज हैं, लेकिन भारतीय टीम को अगर कोई समस्या हैं, तो वह मध्यक्रम की हैं.

टॉप-3 बल्लेबाज हैं सेटल, लेकिन मध्यक्रम सेटल नहीं 

बता दें, कि भारत के टॉप-3 बल्लेबाज तो रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के रूप में सेट हैं और यही तीनों विश्व कप 2019 में भारत के लिए टॉप-3 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन अबतक भारतीय टीम का मध्यक्रम सेटल नहीं हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट को खुद नहीं पता हैं, कि उनका कौन सा खिलाड़ी मध्यक्रम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा.

भारत अपने नंबर-4 , 5 और 6 के बल्लेबाजों को अबतक नहीं खोज पाया हैं. पिछले दो साल से भारतीय टीम के मध्यक्रम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जिसके चलते भारतीय टीम की यह चिंता और ज्यादा बढ़ गई हैं.

साल 2018 में टॉप-3 ने बनाये 3129 रन, तो मध्यक्रम बना पाया मात्र 988 रन 

भारतीय टीम के लिए साल 2018 के वनडे मैचों में टॉप-3 के बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन ने मिलाकर कुल 3129 रन बनाये हैं.

लेकिन इस दौरान भारतीय टीम का मध्यक्रम मात्र 988 रन ही बना पाया हैं. भारतीय टीम पूरी तरह से विराट, रोहित और धवन पर ही डिपेंड रहती हैं.

विश्व कप से पहले तय करना होगा मध्यक्रम 

भारतीय टीम को अगर विश्व कप 2019 की ट्रॉफी जीतनी हैं, तो भारतीय टीम को जल्द से जल्द अपना मध्यक्रम सेटल करना होगा. भारतीय टीम के पास मध्यक्रम के विकल्प के तौर पर अम्बाती रायडू, एमएस धोनी, केदार जाधव, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या व रविन्द्र जडेजा जैसे बल्लेबाज हैं.

अब जरूरत हैं, कि भारतीय टीम के यह सभी खिलाड़ी अपनी भूमिका को समझे और मध्यक्रम में जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करके मैच को फिनिश करे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post साल 2018 में भारत के टॉप-3 ने बनाये 3129 रन, तो मध्यक्रम बना पाया मात्र 988 रन  appeared first on SportzWiki Hindi.