इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस समय राजस्थान और जम्मु कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी का मैच खेला जा रहा है। इस रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के खेले जा रहे मैच में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर ने कीर्तिमान स्थापित रचने में कामयाबी हासिल की।
जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका। मोहम्मद मुदस्सिर ने मौजूद सीजन में पहली हैट्रिक बनाने के साथ—साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया अविश्वसनीय है। जम्मू कश्मीर के इस गेंदबाज ने लगातार चार गेंदों पर राजस्थान के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुदस्सिर ने इन चारों बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके साथ ही मुदस्सिर रणजी ट्रॉफी के 86 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले मुदस्सिर पहले गेंदबाज हैं।
जम्मू कश्मरी के इस तेज गेंदबाज ने राजस्थान के बल्लेबाज चेतन बिष्ट, तजिंदर सिंह ढिल्लन, राहुल चहर और फिर तनवीर को लगातार चार गेंदों में एलबीडब्ल्यू आउट करने में सफल हुए। इसी के साथ वह लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए। मुदस्सिर से पहले ये रिकॉर्ड शंकर सैनी ने 1998 में बनाया था। शंकर सैनी ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई दी। आपको बता दें कि समाचार लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने जम्मू कश्मीर पर 311 रनों की लीड हासिल कर ली थी।