इंटरनेट डेस्क। भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी के विश्वकप मैच में मेजबान भारत ने विजयी जीत के साथ इस विश्वकप प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को इस लीग के पहले मुकाबलें में बड़े अंतर से हराने में कामयाबी हासिल कर ली।
विरूष्का शादी की पहली सालगिरह यहां मनाने की कर रहे हैं प्लानिंग!
भुवनेश्वर के कलिंगा मैदान में खेले गए इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले मैच में 5—0 के विशाल अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की। भारतीय हॉकी टीम ने शुरू से ही इस पहले मैच में अपनी शानदार पकड़ बनाए रखी और अंत तक इस पकड़ को बनाए रखने में कामयाब रही और इस पकड़ के कारण ही भारत ने अफ्रीका को रौंदने में सफलता हासिल की।
आपको बता कि भारत की ओर से पहला गोल मनदीप सिंह ने 9वें मिनट में कर टीम को बढ़त दिलाने में कामयाबी हासिल की। उसके बाद आकाशदीप ने भी शानदार गोल दाग कर टीम को 2—0 बढ़त दिलाई। उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार गोल कर 5—0 की जीत दर्ज कराने में सफलता हासिल की। भारती की और से सिमरनजीत सिंह ने शानदार दो गोल किए। जिसके कारण उनको मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। भारत की ओर से आकाशदीप, ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने 1-1 गोल दागें। पहले मैच में साउथ अफ्रीका कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हुई।