भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में साल 2018 का जबरदस्त सफर रहा है। इस सफर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के दौरे से हुई जहां भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया । और इस वनडे के सफर की समाप्ति वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ हुई।
इस साल इन 5 बल्लेबाजों के नाम रहा सबसे बेहतरीन औसत
भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें भारत के प्रमुख खिलाड़ियों ने बड़ा योगदान दिया। इस योगदान के बिना ये संभव नहीं था। तो आपको बताते हैं इस साल वनडे फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन औसत रखने वाले 5 बल्लेबाज…..
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी रन मशीन विराट कोहली के लिए तो ये साल सबसे बेमिसाल रहा है। इस साल विराट कोहली के बल्ले ने हर वनडे मैच में खूब करामात किया।

इसका सबसे बड़ा सबूत है कि कोहली के बल्ले से इस बार 14 वनडे मैचों में 133.55 की बहुत ही प्रभावशाली औसत के साथ रन निकले।
रोहित शर्मा
भारतीय टीम में इस बार विराट कोहली अकेले ऐसे बल्लेबाज नहीं रहे जो चर्चा में रहे। उनके अलावा टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का भी खूब दमखम दिखा।

रोहित शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस साल रनों की बारिश की। रोहित ने साल 2018 में 19 मैचों में 73.57 की बेहतरीन औसत के साथ रन बनाए।
अंबाती रायडू
शायद इस साल के मध्य तक तो अंबाती रायडू का भारतीय टीम में नामों निशान नहीं था। लेकिन एशिया कप में जैसे ही इस बल्लेबाज ने कदम रखा इसके बाद तो बिल्कुल नहीं रूके।

रायडू ने एशिया कप से मिले भारतीय वनडे टीम में मिले मौके को खास अंदाज में भुनाया। अंबाती रायडू ने इस साल खेले 11 मैचों में 56 के बढ़िया औसत के साथ रन बनाए।
शिखर धवन
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला बेशक वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखा सका लेकिन इससे पहले शिखर धवन का इस साल खासा धमाल देखने को मिला है।

धवन ने इस साल अपने बल्ले से वनडे फॉर्मेट में खूब रन किए। शिखर धवन ने साल 2018 में खेले 19 मैचों में 49.83 की औसत से रन बनाने में कामयाब रहे।
केदार जाधव
टीम इंडिया का छोटा पटाखा कहे या टीम इंडिया के सबसे बड़े तुरूप का इक्का…. इस बार इन दोनों बातों पर केदार जाधव बिल्कुल सही साबित हुए हैं।

केदार जाधव ने गेंदबाजी से तो कमाल किया ही साथ ही जब भी बल्लेबाजी का मौका मिला उन्होंने इसे भुनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। केदार ने इस साल 11 मैचों में 43.50 की औसत से रन बनाए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post 2018 में वनडे फ़ॉर्मेट में भारत के लिए इन 5 बल्लेबाजों ने सबसे तेज औसत से बनाये हैं रन appeared first on SportzWiki Hindi.