Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के लिए 2018 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाये हैं वनडे में सबसे ज्यादा रन, फ्लॉप रहने के बाद भी बने हैं धोनी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज की समाप्ति के साथ ही भारतीय टीम का इस साल वनडे क्रिकेट का सफर भी खत्म हो गया है। अब भारतीय टीम को इस साल यानि साल 2018 में बचे समय में एक भी वनडे मैच नहीं खेलना है।

भारत के लिए इस साल वनडे में टॉप-5 बल्लेबाज

भारतीय टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में ये साल बेहतरीन गुजरा जहां इक्के-दुक्के निराशा के बीच भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया है। जब टीम के प्रदर्शन की बात आएगी तो टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का जिक्र होना भी बनता है।

तो आईए आपको हम दिखाते हैं इस साल भारतीय टीम के कौन से बल्लेबाज रहे वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में…..

विराट कोहली- 1202 रन

भारतीय टीम में मौजूदा समय में जब बल्लेबाजी की बात होगी तो खुद ब खुद कप्तान विराट कोहली का नाम तो जरूर निकलेगा। भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली का बल्ला इस साल भी खूब बोला है।

विराट कोहली

विराट कोहली इस साल ना सिर्फ भारतीय टीम के लिए बल्कि पूरे विश्व में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने इस साल खेले 14 मैचों में 133.55 की औसत से 1202 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस साल खास गरजे हैं। रोहित शर्मा ने इस साल वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त बल्लेबाजी की है।

इसी कारण से वो साल 2018 में रनों का अंबार लगाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा ने इस साल खेले 19 वनडे मैचों में 73.57 की औसत से 1030 रन बनाए।

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वनडे फॉर्मेट बड़ा ही रास आता है। टीम इंडिया के गब्बर ने वनडे फॉर्मेट में इस साल भी अपना रंग दिखाया।

शिखर धवन ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर खास सुर्खियां बटोरी। इस साल की बात करें तो शिखर धवन ने 19 वनडे मैचों में 49.83 की औसत से 897 रन बनाए।

अंबाती रायडू

भारतीय वनडे टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू के लिए ये साल एक तरह से नया जीवनदान साबित हुआ है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्श के बाद भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बनने वाले अंबाती रायडू ने जो मौके मिले उसे बखूबी भुनाया। रायडू ने इस साल 11 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 56 की औसत से 392 रन बनाने में सफल रहे।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा है। महेन्द्र सिंह धोनी बल्ले से बिल्कुल फ्लॉप साबित  हुए लेकिन

इसके बाद भी उन्होंने अपने बल्ले से इतने रन तो जोड़ दिए कि इस साल उन्हें भारतीय टीम के टॉप-5 में जगह दे दे। धोनी ने इस साल 20 वनडे मैचों में 13 पारियों में 25 की औसत से 275 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारत के लिए 2018 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाये हैं वनडे में सबसे ज्यादा रन, फ्लॉप रहने के बाद भी बने हैं धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.