इंटरनेट डेस्क। कैरेबियाई की धरती पर खेले जा रहे महिला टी20 विश्वकप में भारतीय टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने इस बड़े टूर्नांमेंट में अभी तक तीन मैच खेले है और तीनों ही मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।
अब इस टी20 विश्वकप प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओं का मुकाबला आॅस्ट्रेलिया की टीम से होगा। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच शनिवार 17 नवंबर को एक मैच खेला जाएगा। हालांकि दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला केवल औपचारिकता का ही है। ये औपचारिक मैच कल 8:30 मिनट पर खेला जाएगा।
आपको बता दें कि भारत और आॅस्ट्रेलिया की टीम ने अपने एक—एक मैच शेष रहते ही टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस अनौपचारिक मैच में दोनों टीमें में ही जीतने का प्रयास करेगी ताकि आगे के मैचों के लिए दोनों टीमों में हौसला बना रहे। भारतीय महिला क्रिकेटर्स इस समय शानदार फार्म में चल रही है। भारतीय टी20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्वकप के पहले मैच में शतक जड़ा। वहीं, टीम की पूर्व कप्तान व भरोसेमंद बल्लेबाज मिताली राज ने अभी तक दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को हराने में कामयाबी हासिल की है।
इनमें से हो सकती हैं संभावित टीमें : भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार, अरूंधति रेड्डी।
आस्ट्रेलिया महिला टीम : मेग लैनिंग (कप्तान), रशेल हैंस, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, डेलिसा किभमस, सोफी मोलिने, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एलिसे विलानी, टायला वी, जाॢजया वारेहम, निकोला कारे।