गुजरात और मुंबई के बीच चल रहे रणजी ट्राफी के मुकाबले में गुजरात ने शानदार पकड़ बना ली है. पहले मुंबई ने बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाएं. जिसके जवाब में गुजरात की टीम 281 रन पर ऑल आउट हो गई. जब मुंबई दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई तो उनको शुरूआती झटके लगें.
गुजरात के कप्तान प्रियांक पंचाल ने एक शानदार कैच लपका
इसी बीच गुजरात के कप्तान प्रियांक पंचाल ने एक शानदार कैच लपका. इस कैच को रणजी ट्राफी के इतिहास के सबसे बेहतरीन कैच के रूप में देखा जा रहा है. जब मुंबई के कप्तान धवल कुलकर्णी बल्लेबाजी करने आएं तब मुंबई की हालत नाजुक थी.
मुंबई के पांच विकेट गिर चुके थे. गेंदबाजी कर रहे चिंतन गाजा ने धवल कुलकर्णी को पटकी हुई गेंद डाली. और गुजरात के कप्तान ने शानदार कैच लपका.
यहाँ देखें वीडियो
What a catch by priyank panchal #RanjiTrophy pic.twitter.com/NEMbr5MyUj
— Journlist_view (@HaramiLaunde) November 30, 2018
पार्थिव पटेल की जगह प्रियांक पंचाल है गुजरात के कप्तान
बता दें, मुंबई और गुजरात के बीच इस मैच में पार्थिव पटेल के ना होने से प्रियांक पंचाल गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं. वहीँ पार्थिव पटेल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गएँ हैं. बता दें, पार्थिव के कप्तानी में ही गुजरात ने 2017 का रणजी ट्राफी जीता था. इस मैच में भी गुजरात पकड़ बनाती हुई नजर आ रही है.

मुंबई की तरफ से शिवम दुबे ने लगाया शानदार शतक
इस मैच में मुंबई की पहली पारी में एक समय पांच विकेट बहुत जल्द गीर गएं थे. इसके बाद मुंबई के शानदार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शानदार शतक लगा कर टीम को प्रेशर से बाहर निकाला. शिवम दुबे ने 128 गेंदों में 110 रन की शानदार पारी खेली. उनके इसी शतक की मदद से मुंबई की टीम ने 297 रन बना सकें.

गुजरात की पहली पारी ज्यादा नहीं चली
गुजरात जब बल्लेबाजी करने आई तब एक समय इनकी भी हालत खस्ता थी. वो तो भला हो ध्रुव रावल का जिन्होंने 99 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि वो शतक बनाने से चूक गएं. लेकिन टीम को परेशानी से बाहर निकाला. मुंबई की दूसरी पारी में भी यह खिलाड़ी टीम के शानदार पारी खेल रहा है. बता दें, इस मैच में दोनों टीमों का पलड़ा अभी समान चल रहा है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: रणजी ट्राफी में गुजरात के कप्तान प्रियांक पंचाल ने लपका 2018 का सबसे शानदार कैच appeared first on SportzWiki Hindi.