भारतीय टीम को 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे में क्रिकेट खेलनी हैं. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि शास्त्री ने इशारों-इशारों में उन खिलाड़ियों के बारे में भी बताया हैं, जो विश्व कप 2019 खेलने जा सकते हैं.
इंग्लैंड और अफ्रीका की गलतियों को नहीं दोहराएंगे

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने बयान में कहा, “भले ही इंग्लैंड की धरती में टेस्ट सीरीज की स्कोरलाइन हमारे प्रदर्शन को सही नहीं ठहरा रही हो, लेकिन इंग्लैंड में हमारे तीनों फॉर्मेट के प्रदर्शन को देखा जाये, तो वह काफी अच्छा था और हम इसे खुश भी हैं.
हम अभी सीखने की प्रक्रिया में हैं. हमने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में अपनी गलतियों से बहुत कुछ सिखा हैं और अब उम्मीद हैं, कि हम ऑस्ट्रेलिया में उन गलतियों को नहीं दोहरायेंगे.”
सिर्फ जीत ही हमारी मानसिकता

भारतीय टीम के कोच रवि शात्री ने आगे अपने बयान में कहा, “हम ऑस्ट्रेलिया में आक्रमक क्रिकेट ही खेलेंगे और सिर्फ और सिर्फ जीत के लिए ही जायेंगे. हमारी मानसिकता नहीं बदलेगी. हम आक्रामक क्रिकेट खेलते आये हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं.”
विश्व कप में जाने वाले 15 खिलाड़ियों को ही सीरीज में देंगे ज्यादा मौका

भारतीय टीम के कोच रवि शात्री ने आगे अपने बयान में कहा, “विश्व कप 2019 से पहले हमारे पास अब सिर्फ 13 मैच बचे हैं, इसलिए हम हर समय सर्वश्रेष्ठ टीम को खिलाने का प्रयास करेंगे. हम उन 15 खिलाड़ियों को खिलाने का प्रयास करेंगे जो विश्व कप के लिए जाएंगे. अब बदलाव नहीं होंगे. बदलाव का समय खत्म हो गया है.
निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट अलग है, विश्व कप से पहले यह हमारी आखिरी श्रृंखला होगी. इसलिए फिलहाल हमारा पूरा ध्यान इस टेस्ट सीरीज में होगा.”
कोच रवि शास्त्री के बयान से साफ़ हैं, कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, इसलिए वेस्टइंडीज के खिलाफ चुने गये वनडे टीम के खिलाड़ियों में से ही अधिकतर खिलाड़ी विश्व कप 2019 खेलने जा सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रवि शास्त्री ने सार्वजनिक किया कोहली का विराट प्लान, विश्वकप 2019 में इन 15 खिलाड़ियों के साथ जायेगा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.