Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 में धमाकेदार वापसी कर सभी को हैरानी में डाल सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

क्रिकेट के प्रेमियों को हर साल आईपीएल का इंतजार बेसब्री से रहता हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। लेकिन क्रिकेट प्रेमी अपनी फेवरेट टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारें में जानना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, आईपीएल के अगले सीजन की नीलामी दिसंबर में होगी। आईपीएल का ये सीजन वर्ल्ड कप शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले खत्म हो जाएगा।

बता दे आईपीएल 2019 के सीजन में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो इस सीजन के कुछ मैच खेलकर वर्ल्ड कप के लिए रेस्ट करने की सोचेंगे। इस बार के सीजन में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हो सकते हैं। जिन्होंने पिछले सीजन में भाग नहीं लिया था। लेकिन इस बार वो भी अपनी टीम के साथ खेल सकते हैं। तो आइए आज ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारें में जानते हैं जो आने वाले सीजन में अपनी वापसी दर्ज करा सकते हैं।

हनुमा विहारी

आईपीएल में लगातार तीन सीजन से बाहर चल रहे हनुमा विहारी इस सीजन में अपनी वापसी दर्ज करा सकते हैं। बता दे दाएं हाथ के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने कुछ वक़्त पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने इन मैचों के दौरान अपनी बल्लेबाजी के कौशल से सबको प्रभावित किया था।

इंडिया के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज़ ने इन तीन मैचों की श्रंखला में 253 रन अपने नाम किये थे। इन्होंने अभी तक आईपीएल के महज दो ही सीजन खेले हैं। इन्होंने अपना आखिरी मैच 2015 में सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से खेला था। जिसमें इन्होंने महज 39 रन ही बनाए थे। लेकिन इनके अभी के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये अगले साल होने वाले आईपीएल में अपनी वापसी कर सकते हैं।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी डेविड वॉर्नर टी-20 लीग्स में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं। बता दे वार्नर ने आईपीएल 2016 के सीजन में बेहतरीन कप्तानी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद को जीत का ताज पहनाया था। वार्नर में मैचों के दौरान 40 से अधिक औसत से रन बनाए हैं।

इन्हें आईपीएल 2018 के सीजन की शुरुवात से पहले गेंद से छेड़खानी के मामलें में क्रिकेट से एक साल के प्रतिबंधित कर दिया था। जिसके कारण ये 2018 का सीजन नहीं खेल पाए थे। लेकिन ये 2019 में होने वाले आईपीएल में खेल सकते हैं। उम्मीद हैं आगामी आईपीएल में ये हैदराबाद के साथ खेल सकते हैं।

डेल स्टेन

इस खिलाड़ी का नाम काफी समय से आईपीएल की नीलामी के दौरान आता तो हैं। लेकिन इनका कोई भी खरीददार नहीं होता हैं। सबसे हैरानी की बात यह हैं कि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची में होने के बाद भी इनको कोई नहीं खरीदता हैं।

बता दे इन्होंने साल 2016 के दौरान अपना अंतिम आईपीएल खेला था। जिसमें इन्होंने महज एक ही मैच खेला था। इस मैच के दौरान इन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था।

आईपीएल के नौ सीज़न में इन्होंने अभी तक 92 विकेट अपने नाम किये हैं। पिछले कुछ वक़्त से ये खिलाड़ी अपनी चोटों और खराब फॉर्म से लड़ रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में इन्होंने राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह सुनिचित की हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में इंहोनेअपना शानदार प्रदर्शन दिया हैं। जिसको देखने के बाद लगता हैं। कि ये आईपीएल में अपनी वापसी कर सकते हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019 में धमाकेदार वापसी कर सभी को हैरानी में डाल सकते हैं ये 3 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.