Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : नीलामी में इन 3 गेंदबाजों को खरीदने के लिए पूरी जी जान लगा देगी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 की शुरुआत में कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं दिया था। लेकिन जैसे-जैसे मैच टूनामेंट के अंत तक पहुँचता गया। वैसे -वैसे इस टीम का प्रदर्शन और अच्छा होता चला गया। प्ले-ऑफ में जगह बनाने के बाद ये एलिमिनेटर कोलकाता नाइट राइडर्स से 25 रन से हार गए थे। जिसके बाद ये आईपीएल के सीजन से बाहर हो गए थे।

बता दे उनके अच्छे प्रदर्शन के पीछे दो प्रमुख कारण थे। एक तो जॉस बटलर का शानदार प्रदर्शन और दूसरा इस टीम के सभी गेंदबाज़ों की सटीक और धारदार गेंदबाज़ी। इस समय रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और बेन लॉफलिन सहित अपने 7 गेंदबाज़ों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।

ऐसे में ये टीम आगामी आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान गेंदबाजी के विकल्पों पर नजर रखेगी। तो आइये इसी कड़ी में हम बात करते हैं ऐसे तीन गेंदबाज़ों के बारे में जिन पर राजस्थान रॉयल्स अपनी बोली लगा सकती हैं।

डेल स्टेन


इस खिलाड़ी को पिछली सीजन में किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। बता दे यह खिलाड़ी आईपीएल के पहले सीजन से खेल रहा हैं। इन्होंने अभी तक अपने आईपीएल के करियर में 6.72 की बेहतरीन इकोनॉमी रेट के साथ 90 मैचों में 92 विकेट अपने नाम किये थे। लेकिन लंबे समय से चोटिल होने के चलते ये क्रिकेट की पिच से दूर थे।

लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही इस खिलाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेलते हुए 3.48 की शानदार इकोनॉमी रेट के साथ 3 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं।

इस साल उन्होंने7 मैचों में 7.20 की अच्छी इकोनॉमी रेट के साथ 9 विकेट लिए हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इस साल राजस्थान टीम इस बल्लेबाज पर बोली लगा सकती हैं।

जयदेव उनादकट


राजस्थान की टीम इस समय अपने लिए एक शानदार घरेलू गेंदबाज़ की तलाश कर रही हैं। इसके लिए यह भी मुमकिन है कि वो जयदेव को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लें। बता दे जयदेव आईपीएल सीज़न 2017 के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे। इस खिलाड़ी ने 12 पारियों के दौरान 24 विकेट अपने नाम किये थे।

इस खिलाड़ी को आईपीएल के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा मोटी रकम के साथ ख़रीदा गया था। लेकिन आईपीएल के बाद इन्होंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में राजस्थान की टीम इस खिलाड़ी को दोबारा कम कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

जूनियर डाला


दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज एक ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें कोई भी टीम अपने टीम में शामिल करने को तैयार हो जाएगी। बता दे इस साल खेले गए आईपीएल में ये खिलाड़ी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस सत्र के दौरान इस खिलाड़ी को अपनों प्रतिभा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।

पिछले आईपीएल के दौरान ये खिलाड़ी महज एक ही मैच खेल पाए थे। जिस मैच के दौरान इन्होने तीन ओवरों के दौरान 34 रन गंवा दिए थे। वैसे ये खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम के स्टार गेंदबाज़ हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम इस साल इस खिलाड़ी पर अपनी बोली लगा सकती हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019 : नीलामी में इन 3 गेंदबाजों को खरीदने के लिए पूरी जी जान लगा देगी राजस्थान रॉयल्स appeared first on SportzWiki Hindi.