Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: युवराज सिंह को बाहर करने के बाद इन 3 आलराउंडर खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कोई भी कीमत देगी किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल के पिछले सीजन ने किंग्स इलेवन पंजाब 7वें स्थान पर थी। इस टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन सत्र के अंत तक आते -आते ये टीम अपना प्रभाव दिखाने में असफल रही। बता दे केएल राहुल, एंड्रयू टाई और मुजीब उर रहमान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इस टीम को किसी और मैच विनर खिलाड़ी का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।

वहीं इस सीजन के दौरान अश्विन ने कप्तानी की थी। वैसे इस साल आईपीएल के दौरान युवराज सिंह के बिकने के आसार थोड़े से कम नज़र आ रहे हैं। बता दे इस टीम का मध्य क्रम काफी कमजोर था। जिसके ऊपर टीम को काम करने की सख्त जरुरत हैं। पिछले कुछ मैचों में मनोज तिवारी, मार्कस स्टोयनीस और युवराज सिंह ने कुछ ज्यादा खास योगदान नहीं दिया था।

जबकि ज्यादा से ज्यादा रन राहुल ने बनाए हैं। तो आइए आज इसी कड़ी में नज़र डालते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के ऊपर जिन्हे इस साल किंग्स इलेवन पंजाब अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

कार्लोस ब्रैथवैट


वेस्टइंडीज के कप्तान टी -20 के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। साल 2016 में इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्वकप टी-20 फाइनल में चार छक्के लगाए थे। जिसके बाद से ही ये खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में एक सितारा बन कर उभरा था। ये आईपीएल में काफी बार हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन किसी भी एक टीम के अंदर ये अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में असफल रहे हैं।

ये खिलाड़ी गेंदबाजी का आलराउंडर खिलाड़ी हैं। वहीं टी -20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी का नाम टॉप के खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता हैं। इनकी लंबाई के चलते ये अच्छी गेंदबाजी कर लेते हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

कोरी एंडरसन


ये खिलाड़ी बीते सीजन में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। अंतिम समय में कुल्टर नाइल की जगह इन्हें टीम में शामिल किया गया था। जिसके चलते टीम को इनसे उम्मीदे काफी बढ़ गयी थी, लेकिन एंडरसन आरसीबी के लिए 3 मैचों में महज 17 रन ही अपने नाम कर पाए थे।गेंद से भी इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

बात दें इस खिलाड़ी ने इस साल आईपीएल के अलावा 22 मैचों में 34.55 के शानदार औसत के साथ 622 रन अपने नाम किये थे। उतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने आईपीएल के साथ ही कई सारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब इन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

ग्लेन मैक्सवेल


इस खिलाड़ी का नाम वर्तमान समय में टी20 के विस्फोटक बल्लेबाजो की सूची में लिया जाता हैं। ये खिलाड़ी आईपीएल 2014 में पंजाब लिए खेल चुके हैं। इस सीजन में इस खिलाड़ी ने अपना बेहतीन प्रदर्शन दिया था। लेकिन इस सीजन के बाद से ही ये दोबारा फॉर्म में वापस नहीं आ सके हैं। बता दे मैक्सवेल को पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने साथ शामिल किया था।

लेकिन इस सीजन में वो ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैक्सवेल पंजाब की टीम के लिए एक बेहतर विकल्प हैं। बता दे ये खिलाड़ी आईसीसी टी20 ऑल राउंडर्स रैंकिंग में सबसे टॉप हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब की टीम इस खिलाड़ी को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: युवराज सिंह को बाहर करने के बाद इन 3 आलराउंडर खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कोई भी कीमत देगी किंग्स इलेवन पंजाब appeared first on SportzWiki Hindi.