इनदिनों देश में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. जिसमे युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं, लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन, युज्वेंद्र चहल और केदार जाधव के रणजी क्रिकेट खेलने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.
शिखर धवन, युज्वेंद्र चहल और केदार जाधव नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन, केदार जाधव और युज्वेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी अब रणजी ट्रॉफी के बाकि बचे हुए सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आयेंगे.
दरअसल बीसीसीआई व भारतीय टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता है, कि विश्व कप में जो खिलाड़ी जाने वाले है. उनकी फिटनेस के साथ किसी भी तरह का रिस्क लिया जाये.
टीम मैनेजमेंट विश्व कप से पहले कोई चांस नहीं लेना चाहता

आपकों बता दे, कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा, “ट्रेनर शंकर बासु और ट्रेनर पैट्रिक फरहार्ट ने विश्व कप की कोर टीम के लिए एक प्रोग्राम तैयार किया हैं. इस प्रोग्राम के तहत खिलाड़ियों के वर्कलोड पर पूरी नजरर खेगी.
ऐसा नहीं है, कि खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी खेलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई हो, अगर कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के मैच खेलना चाहता है, तो उसे मैनेजमेंट से इजाजत लेनी होगी.”
केदार जाधव का जल्दी-जल्दी चोटिल होना एक बड़ी समस्या बना गया है, लिहाजा टीम मैनेजमेंट विश्व कप से पहले कोई चांस नहीं लेना चाहता है.”
धवन और रायडू दोनों अब छोटे फॉर्मेट में करना चाहते है फोकस

इस रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारीं ने आगे कहा, “जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए धवन को ऑस्ट्रेलिया में खेलना है. वहीं अंबाती रायडू भी विश्व कप की तैयारीयों को लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में फिलहाल अपना ध्यान केंद्रित कर रहे है.
धवन और रायडू दोनों ही अब छोटे फॉर्मेट में फोकस करना चाहते है और हम भी ऐसा ही चाहते हैं. अगर धवन को मैच प्रैक्टिस की जरुरत लगेगी, तभी हम उन्हें दिल्ली के लिए खेलने की इजाजत देंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप 2019 में पक्की है इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की जगह, बीसीसीआई ने रणजी खेलने से किया मना appeared first on SportzWiki Hindi.