अगले साल यानि 2019 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजाबानी में होने वाले विश्व कप में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस विश्व कप के लिए हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। अब जब दावेदार की बात की जाए तो कहा जाएगा कि ट्रॉफी एक… दावेदार अनेक….
विश्व कप 2019 में कुछ टीमें हैं मजबूत दावेदार
लेकिन बात जब प्रबल दावेदार की होगी तो यहां पर दो या तीन टीमेंही नजर आती है। वैसे क्रिकेट अनिश्चताओं का खेल हैं जहां कोई भी टीम खिताब पर कब्जा जमा सकती है।

लेकिन क्रिकेट भले ही अनिश्चिताओं का खेल हो यहां पर सबसे ज्यादा बात को टीम के प्रभुत्व पर ही होगी कि कौनसी टीम मौजूदा समय में अपने प्रभुत्व को कायम रखे हुए हैं।
ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, भारत-इंग्लैंड खेलेंगी फाइनल
विश्व क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज एक के बाद एक दावेदार टीमों की ना सिर्फ बात कर रहे हैं बल्कि ये भी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि कौनसी टीम फाइनल में आपस में भिड़ेगी।

इस बार वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने विश्व कप 2019 की फाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी की है जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमों को रखा है।
भारतीय टीम काफी हद तक है रोहित-विराट पर निर्भर
ब्रायन लारा ने कहा कि “इंग्लैंड एक मजबूत टीम है। वैसे ये अभी तक किसी भी प्रमुख टाइटल को जीता नहीं है, घर में उनके लिए ये बड़ा कठिन होगा चाहिए। भारत लगातार अच्छी तरह से खेल रहा है, हालांकि ये घर में प्रदर्शन करने की तुलना में अलग है।”

“ऐसा लगता है कि ये टीम रोहित और कोहली पर बहुत निर्भर है। आपके पास नंबर-4 से नंबर-7 तक अच्छे खिलाडी की जरूरत है। क्योंकि हर बार टॉप ऑर्डर के क्लिक करने की गारंटी नहीं होती है।”
वेस्टइंडीज क्रिकेट को टेस्ट फॉर्मेट में करना होगा सुधार
लारा ने वेस्टइंडीज के भारत में खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि “वो बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हमने अपनी सभी कड़ी मेहनत के साथ इस प्रारूप(टेस्ट क्रिकेट) में एक विरासत छोड़ी है। टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में खत्म हो रहा है जो वेस्टइंडीज की टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत नहीं है।”

“अब तो खेल उतना उन्नत हो चुका है कि समकालिन क्रिकेट में नेचुरल क्षमता अब बहुत कम भूमिका निभाती है। विराट को देखो, उन्होंने उनकी फिटनेस को रेजिमेंट किया और अपने खेल को एक अलग ही स्तर तक ले गए।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने की विश्व कप 2019 के लिए फाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.