Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 जीत सकती है आरसीबी की टीम : एबी डिविलियर्स

विश्व क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक एबी डिविलियर्स ने कुछ महीने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. तब से सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल में एक ही सवाल था, कि क्या अब एबी डिविलियर्स आईपीएल में खेलेंगे या नहीं.

हालाँकि, इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने साफ़ कर दिया था, कि वह आईपीएल 2019 में खेलेंगे और पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. साथ ही वह युएई टी-20 लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग भी खेलने वाले हैं.

2019 आईपीएल जीत सकती है आरसीबी 

इसी बीच क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक एबी डिविलियर्स ने आईपीएल को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा हैं, उनकी टीम आरसीबी में काबिलियत हैं, कि वह आईपीएल 2019 का खिताब अपने नाम कर ले.

आईपीएल 2019 जीत सकती हैं हमारी टीम 

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एबी डिविलियर्स ने अपने बयान में कहा, “पाकिस्तान सुपर लीग में खेलकर  कुछ हफ्ते आराम के बाद मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा. आईपीएल निश्चित रूप से दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग हैं. मैं अपने आरसीबी के खिलाड़ियों व विराट कोहली के साथ जुड़ने के लिए काफी बेकरार हूं. 

हम 2018 के आईपीएल को भूलेंगे और इस बार हम नये सिरे से आईपीएल में शुरूआत करेंगे. हमारी टीम में आईपीएल जीतने की काबिलियत हैं और 2019 में हम ऐसा ही करना चाहेंगे. हम आईपीएल 2019 में एक अच्छी प्रतिस्पर्धी टीम बनकर सामने आयेंगे.

किसी देश में भी हो, आईपीएल होगा सफल 

एबी डिविलियर्स ने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, “मुझे पता हैं, कि भारत में चुनाव के कारण इसे किसी देश में कराये जाने की योजना चल रही हैं, लेकिन 2019 का आईपीएल जिस भी देश में होगा. उम्मीद हैं, कि और आईपीएल के तरह सफल ही रहेगा. आईपीएल के बाद सभी टीमें विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 जीत सकती है आरसीबी की टीम : एबी डिविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.