Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 में टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा कारण बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी: वीवी एस लक्ष्मण

पिछले एक लम्बे समय से सम्पूर्ण भारत वर्ष में टीम इंडिया के पूर्व सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खेल जगत का बाजार एकदम गर्म हैं. एमएस धोनी की खराब फॉर्म काफी वक़्त से चर्चा का एक अहम कारण बनी हुई हैं.

क्रिकेट के कई दिग्गजों का तो यहाँ तक मानना हैं, कि अब धोनी को संयास ले लेना चाहिये और किसी युवा खिलाड़ी के लिये अपना स्थान रिक्त करना चाहिए. हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 श्रृंखला में भी महेंद्र सिंह धोनी को टीम का हिस्सा नहीं बनाया.

आगामी एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी की खराब फॉर्म वाकई में चिंता एक बड़ा  और महत्वपूर्ण कारण बनी हुई हैं. फ़िलहाल सभी की निगाहे इस बात पर टिकी हुई हैं, कि धोनी की फॉर्म कही टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में हार का कारण ना बन जाये.

लक्षमण ने रखा अपना मत

Photo Credit By : Getty Images

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवी एस लक्षमण ने महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म और विश्व कप 2019 में उनके प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं. लक्षमण ने आज तक को दिया अपने एक्सक्लूसिव बयान में कहा, कि

”एमएस धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और 2019 के एकदिवसीय विश्व कप में वह एक अहम किरदार अदा करेगे. इस बात में भी कोई संदेह नहीं हैं, कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और एकदम फिट विकेटकीपर खिलाड़ी हैं.”

आईपीएल की तरह दिखाए कमाल 

Photo Credit By : Getty Images

वीवी एस लक्षमण ने एमएस धोनी की फॉर्म को लेते हुए कहा, कि

”इस साल आईपीएल 2018 के दौरान मैं (वीवी एस) धोनी की बल्लेबाजी देख काफी उत्साहित हो गया था. अगर वह ऐसे ही आकर मैदान पर खेले तो वह एकदम खतरनाक बल्लेबाज नजर आते हैं. अगर वह अपना स्वाभाविक खेल खेले और खुद पर भरोसा रखे, तो निश्चित रूप से वह 2019 के विश्व कप में टीम इंडिया की सफलता में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.”  

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि आईपीएल 2018 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 150.66 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट के साथ कुल 455 रन बनाये थे.

इस साल सिर्फ 25 का रहा औसत 

 

Photo Credit By : Getty Images

बात अगर एमएस धोनी के साल 2018 में किये गये एकदिवसीय परफॉरमेंस की करे, तो इस साल उनका प्रदर्शन वाकई में काफी निराशाजनक रहा हैं.

मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट बेस्ट 50 100
20 13 275 25 71.42 42* 0 0

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी अर्द्धशतक पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चेन्नई एकदिवसीय के दौरान बनाया था. उस मैच में एमएस धोनी के बल्ले से 79 रन आये थे, बात अगर उनके अंतिम शतक की करे तो धोनी का आखिरी शतक पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ आया था. यह शतक (134 रन) धोनी ने कटक वनडे के दौरान बनाया था.

The post विश्व कप 2019 में टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा कारण बनेंगे महेंद्र सिंह धोनी: वीवी एस लक्ष्मण appeared first on SportzWiki Hindi.