आईपीएल 2018 की नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर बिकने के मामले में वेस्टइंडीज के जोफ्रा आर्चर दूसरे स्थान पर थे. आपकों बता दे, कि जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के बारबाडोस में पैदा हुए है और दुनिया भर की टी20 लीगों में खेल चुके है.
जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट व ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग जैसे टी20 टूर्नामेंट खेल चुके है. वह टी20 स्पेशलिस्ट है और तीन विभागों में आलराउंडर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है. जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल की टीम ने 7.20 करोड़ की कीमत में खरीदा था.
राजस्थान के लिए उन्होंने आईपीएल 2018 में शानदार गेंदबाजी भी की थी. उन्होंने आईपीएल 2018 में कुल 10 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 15 विकेट हासिल किये थे.
इंग्लैंड की टीम से खेल सकते है साल 2019 का विश्व कप

आपकों बता दे, कि जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए साल 2019 का विश्व कप खेल सकते है, दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलने के ऐसे नियम बना दिया है. जिससे जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की राष्ट्रिय टीम में शामिल हो सकते है.
इस प्रकार है 1 जनवरी, 2019 से पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ईसीबी के नये मानदंड :

1. ब्रिटिश नागरिकता होनी चाहिए.
2. या तो इंग्लैंड एंड वेल्स में पैदा हुआ, या फिर 3 साल से इंग्लैंड एंड वेल्स में उसका रेसिडेंस हो.
3. पिछले 3 वर्षों के भीतर एक पूर्ण सदस्य देश से ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली हो और ना ही घरेलू क्रिकेट खेली हो.
आपकों बता दे, कि इन तीनों ही मापदंड में जोफ्रा आर्चर खरे उतरते है, इसलिए अब उनका इंग्लैंड की राष्ट्रिय टीम से खेलने का रास्ता साफ़ हो गया है. अब हो सकता है, कि जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए साल 2019 का विश्व कप खेले.
जोफ्रा आर्चर ने भी जताई खुशी

जोफ्रा आर्चर ने भी इस नये नियम के बाद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से खुशी जताई हैं और उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, “ऐसा हो सकता है या नहीं हो सकता है, लेकिन मुझे अपने परिवार के सामने शुरुआत करना अच्छा लगेगा.”
It may or may not happen but I would love to debut in front of my family
— Jofra Archer (@craig_arch) November 29, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जोफ्रा आर्चर का विश्वकप 2019 खेलने का रास्ता हुआ साफ़, इस टीम से खेलते हुए आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.
