Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: ये हैं वो तीन विदेशी खिलाड़ी जिनको खरीदने के लिए जी जान लगा देगी केकेआर, सूचि में दूसरा नाम सबसे हैरान करने वाला

वैसे तो इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के शुरू होने में महज 3 महीनों का समय बचा हैं। लेकिन आपीएल का खुमारी अभी से लोगों के अंदर देखने को मिल रही हैं। खिलाड़ी अपनी फेवरेट में कौन से खिलाड़ी रिटेन किये गए हैं कौन से रिलीज ये सब जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वैसे तो सभी टीमों ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी हैं। जिन्हें वो टीम से रिलीज या रिटेन करना चाहती हैं।

बता दे टीम से बाहर किये गए खिलाड़यों में जयदेव उनादकट (आरआर) मुस्तफिजुर रहमान (मुंबई इंडियंस) युवराज सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स) आदि बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी टीम से रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमें इन्होंने मिचेल स्टार्क और टॉम करन, मिचेल स्टार्क को रिलीज किया हैं।

इतना ही नहीं बड़े खिलाड़ी विनय कुमार के साथ इशांक जग्गी और अपूर्व वानखेड़े को भी रिलीज कर दिया गया हैं। अब ऐसे में केकेआर दिसंबर में होने वाली नीलामी के दौरान कुछ बड़े खिलाड़ी अपनी टीम से जोड़ना चाहेगी। तो आइए नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों के ऊपर।

हाशिम अमला

हाशिम अमला

हाशिम अमला एक बड़ा नाम हो सकते हैं। केकेआर की टीम साउथ अफ्रीका के इस सलामी बल्लेबाज को क्रिस लिन के साथ बैकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में ये खिलाड़ी उनकी पहली पसंद हो सकते हैं। सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि हाशिम अमला को पिछले आईपीएल के सीजन में किसी ने भी नहीं ख़रीदा था।

इस बात को उनके टी-20 आंकड़े साबित करते हैं, कि वो एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने अपने 44 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों के दौरान 1277 रन बनाए हैं। वही आईपीएल के दौरान उन्होंने 16 मैचों में 577 रन अपने नाम किये हैं। ऐसे में उनके आकड़ों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद इस सीजन में वो केकेआर टीम के साथ खेल सकते हैं।

डेल स्टेन

डेल स्टेन

इस सूची में दूसरा बड़ा नाम आता हैं, दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज डेल स्टेन का। केकेआर टीम की टीम से दो तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क और मिचेल जॉनसन को रिलीज किया जा चुका हैं। ये टीम अपने लिए एक बेह्तरीन तेज़ गेंदबाज की तलाश कर रही हैं। ऐसे में ये तेज़ गेंदबाज डेल स्टेन उनके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

बता दे पिछले सीजन में स्टेन को अपनी खराब फॉर्म के चलते किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। लेकिन इस बार हर टीम उनको लेने की पूरी कोशिश करेगी। इसी साल इस खिलाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में वापसी कर 6 एकदिवसीय मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं।

अभी हाल ही में समपन्न हुए ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे सीरीज में भी इन्होने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। ऐसे में ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि केकेआर इस खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल करना चाहेगी।

कार्लोस ब्रैथवेट

कार्लोस ब्रैथवेट

केकेआर की टीम के पास दुनिया का सबसे बेहतरीन टी-20 ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। लेकिन ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण परेशान चल रहे हैं। तो ऐसे में ये टीम उनके बैकअप के लिए कार्लोस ब्रैथवेट को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

बता के आईपीएल मैचों में इस खिलाड़ी ने 14 मैचों के दौरान 13 विकेट विकेट अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं इन मैचों के दौरान इन्होंने 170 रन भी बनाए हैं। ऐसे में केकेआर की टीम कार्लोस ब्रैथवेट को अपनी टीम में शामिल करने की सोच सकती हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: ये हैं वो तीन विदेशी खिलाड़ी जिनको खरीदने के लिए जी जान लगा देगी केकेआर, सूचि में दूसरा नाम सबसे हैरान करने वाला appeared first on SportzWiki Hindi.