Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 से पहले शुरू हुआ धोनी का माइंड गेम, डेविड विली को टीम से हटा इस गेंदबाज को किया शामिल

आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है. इसी वजह से हर टीम ने नीलामी से पहले टीम से खिलाड़ियों को रिलीज करना शुरू कर दिया है. एक तरफ जहाँ टीमें खिलाड़ियों का ट्रांसफर कर रही है. वही कुछ टीमें इस बार आईपीएल से पहले अपने कमजोर को मजबूत करने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है. ताकि वो नीलामी से पहले ज्यादा से ज्यादा पैसे बचा सके.

इसी कड़ी में अब चेन्नई सुपरकिंग्स का नाम भी जुड़ गया है. नीलामी से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया है.

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2019 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंग्लैंड के स्टार पेसर मार्क वुड को रिलीज करने का फैसला लिया है. इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो और अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिलीज करने का फैसला लिया है. इसमें कशितिज़ शर्मा और कनिष्क सेठ है.

आप को बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से मार्क वुड ने सिर्फ एक ही मैच खेला था. इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नही मिला था. वही कशितिज़ शर्मा और कनिष्क सेठ को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नही मिला था.

डेविड विली को किया रिटेन 

चेन्नई सुपरकिंग्स को पिछले सत्र के शुरूआती मैच में ही बड़ा झटका लगा था जब टीम के स्टार खिलाड़ी केदार जाधव चोट की वजह से पूरे सत्र से बाहर हो गए थे. जिसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें विकल्प के रूप में डेविड विली को टीम में शामिल किया था.

हालांकि डेविड का प्रदर्शन पिछले सत्र में कुछ ख़ास नही रहा था, पर चेन्नई सुपरकिंग ने उन्हें इस बार रिटेन करना का फैसला किया है. ऐसे में वो इस बार चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नज़र आएँगे. वहीं आप को याद दिला दें कि इस बार आईपीएल की नीलामी दिसंबर में होगी.

The post आईपीएल 2019 से पहले शुरू हुआ धोनी का माइंड गेम, डेविड विली को टीम से हटा इस गेंदबाज को किया शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.