Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी 2019 : जानें प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा बचा है?

2019 आईपीएल में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. हर टीम अपने अपने बचे पैसो के हिसाब से अपनी टीम में बेहतर खिलाड़ी लाने की कोशिश करेगा. अभी खिलाड़ियों के ऑक्शन का समय निर्धारित नहीं हुआ है. आइए आपको  बताते हैं किस टीम के पास कितने पैसे बचे हैं. खिलाड़ियों के लिए.

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल में पिछले साल अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलने वाली टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था. अब तक इस टीम ने ना किसी खिलाड़ी को रिटेन किया है. और ना ही किसी खिलाड़ी को रिलीज किया है. अब ये देखना दिलचस्प होगा ये टीम किस खिलाड़ी को अपने टीम में लेती है. इस टीम के पास 3.65 करोड़ शेष बचे हैं.

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली के लिए पिछला सीजन बहुत ही खराब रहा था. यह टीम पहले गौतम गंभीर के कप्तानी में खेली. फिर युवा बल्लेबाज श्रेयश अय्यर के कप्तानी में. इस साल इस टीम ने हैदराबाद की टीम से शिखर धवन को अपने टीम में लिया है. इस टीम के पास अभी भी 5 करोड़ 35 लाख रुपए शेष बचे हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब 

इस टीम ने पिछले साल जबरजस्त शुरुआत की थी. लेकिन आधे सीरीज के बाद इनका प्रदर्शन खराब हो गया. आर अश्विन की कप्तानी में खेली इस टीम को इस साल झटका तब लगा जब विरेंद्र सहवाग ने टीम का साथ छोड़ दिया. वो इस टीम के मेंटर थे. इस साल इस टीम ने बंगलौर से मंदीप सिंह को लिया है. जबकि मार्कस स्टोइनिस को रिलीज किया गया है. इस टीम के पास 6 करोड़ 80 लाख  रुपए शेष बचे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स 

पिछले साल की विजेता टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इस टीम के पास ज्यादातर खिलाड़ी 30 साल से अधिक के हैं. लेकिन इनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इस टीम के पास 8 करोड़ पांच लाख रुपए बचे हैं.

कोलकाता नाईट राइडर्स 

आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में शुमार कोलकाता पिछली साल बदली बदली नजर आई. इस टीम में गौतम गंभीर की जगह दिनेश कार्तिक ने कप्तानी की. ये टीम सेमीफाइनल तक गयी थी. इन्होने पिछले सीजन में बड़े बड़े खिलाड़ियों के लिए बहुत पैसे खर्च किये. इस साल इस टीम के पास मात्र 2 करोड़ रुपए बचे हैं.

मुंबई इंडियंस 

तीन बार की विजेता मुंबई के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं था. टीम टेबल में पांचवी स्थान पर थी. इस साल यह टीम पहले ही क्विनटन डी कोक को खरीद चुकी है. इस टीम के पास 2 करोड़ 55 लाख रुपए शेष बचे  हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

बैंगलोर की टीम हर बार की तरह पिछले सीजन में भी चोकर्स साबित हुई थी. यह टीम पिछले सीजन में 6 वें नंबर पर थी. इस साल इस टीम से दो खिलाड़ी रिलीज हुए हैं. मंदीप सिंह  और  क्विनटन डी कोक. इस टीम के पास अब सिर्फ 15 लाख शेष  बचे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद

पिछले साल की उपविजेता हैदराबाद इस साल अपनी टीम से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को रिलीज कर दिया है. टीम के पास इस साल नीलामी के लिए मात्र 90 लाख बचे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल नीलामी 2019 : जानें प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा बचा है? appeared first on SportzWiki Hindi.